1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 में धाक जमाने के लिए स्पिनरों के पास वैरिएशन होना जरूरी: अमित मिश्रा

टी20 में धाक जमाने के लिए स्पिनरों के पास वैरिएशन होना जरूरी: अमित मिश्रा

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 05, 2017 04:37 pm IST,  Updated : Apr 05, 2017 04:37 pm IST

भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा का मानना है कि बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माने जाने वाले टी20 फॉर्मैट में सफल होने के लिये स्पिनर का हुनरमंद होना जरूरी है।

Amit Mishra | AP/PTI- India TV Hindi
Amit Mishra | AP/PTI

नई दिल्ली: भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा का मानना है कि बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माने जाने वाले टी20 फॉर्मैट में सफल होने के लिये स्पिनर का हुनरमंद होना जरूरी है। टी20 को भले ही बल्लेबाजों का खेल माना जाता है लेकिन स्पिनरों ने भी इस फॉर्मैट में अपना दबदबा बनाया है और मिश्रा का मानना है कि इसके लिए धीमी गति के गेंदबाज के पास विविधता होना जरूरी है। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

IPL में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेल रहे मिश्रा ने कहा, ‘स्पिनर टी20 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रनों पर अंकुश लगाने के अलावा मैं हमेशा विकेट लेने की कोशिश करता हूं क्योंकि इससे विरोधी टीम पर दबाव बन सकता है। टी20 में सफल होने के लिए एक स्पिनर के रूप में आपका हुनरमंद होना जरूरी है। हुनर से मेरा मतलब आपके पास वैरिएशन होना जरूरी है और आपको यह पता होना चाहिए कि इनका उपयोग कब करना है। इसलिए मुझे लगता है कि अगर आपके पास हुनर है तो आपकी सफलता की संभावना बढ़ जाएगी।’ ऑफ स्पिनर जयंत यादव और बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने भी मिश्रा की हां में हां मिलाई।

इन्हें भी पढ़ें:

यादव ने कहा, ‘पावर हिटिंग रोकने के लिए आपको हर चीज से वाकिफ होना होगा। आपका बल्लेबाज और परिस्थितियों से वाकिफ होना जरूरी है। आपको कम समय में खेल का आकलन करना होता है। टी20 में हर गेंद मैच जिता सकती है।’ नदीम ने कहा, ‘टी20 में सफल होने के लिए आपको अपनी सोच से भी बल्लेबाज को पीछे छोड़ना पड़ता है। लाइन और लेंथ काफी महत्वपूर्ण होती है। आपको हवा में बल्लेबाज को चकमा देने की जरूरत होती है क्योंकि वह हमेशा स्पिनरों के खिलाफ रन बनाने की सोचता है। जिस तरह से बल्लेबाज नए शॉट लेकर आते हैं उसी तरह से स्पिनरों को नई गेंद इजाद करनी चाहिए जैसे कि कैरम बॉल।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।