1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने युवराज सिंह की तारीफ

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने युवराज सिंह की तारीफ

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2019 11:12 pm IST,  Updated : Jun 10, 2019 11:12 pm IST

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को संन्यास की घोषणा करने वाले भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि यह हरफलमौला खिलाड़ी हमेशा ‘क्रिकेट का आइकन’ बना रहेगा। 

युवराज सिंह- India TV Hindi
युवराज सिंह Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को संन्यास की घोषणा करने वाले भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि यह हरफलमौला खिलाड़ी हमेशा ‘क्रिकेट का आइकन’ बना रहेगा। 

भारत को 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने नम आंखों के साथ संन्यास की घोषणा की। 

रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रिय युवराज सिंह, आपने भले ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन आप दुनिया भर में हर भारतीय और लाखों लोगों के लिए क्रिकेट आइकन बने रहेंगे। आप शानदार बल्लेबाज, गेंदबाज और क्षेत्ररक्षक रहे हैं। हमें आप पर गर्व है। मैं आपके भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं!’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल