1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीसंत बोले 'राष्ट्रीय टीम से उन्हें बाहर निकलवाने में कार्तिक का हाथ था', अब कार्तिक ने दिया ये बयान

श्रीसंत बोले 'राष्ट्रीय टीम से उन्हें बाहर निकलवाने में कार्तिक का हाथ था', अब कार्तिक ने दिया ये बयान

 Reported By: IANS
 Published : Oct 22, 2019 09:48 pm IST,  Updated : Oct 22, 2019 09:48 pm IST

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत के बयान पर कहा है कि इस पर बात करना तो दूर कोई प्रतिक्रिया देना भी मूर्खता होगी।

Sreesanth said 'Karthik had a hand in getting him out of the national team', now Karthik gave this s- India TV Hindi
Sreesanth said 'Karthik had a hand in getting him out of the national team', now Karthik gave this statement Image Source :

नई दिल्ली। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत के बयान पर कहा है कि इस पर बात करना तो दूर कोई प्रतिक्रिया देना भी मूर्खता होगी। श्रीसंत ने हाल ही में कहा था कि राष्ट्रीय टीम से उन्हें बाहर निकलवाने में कार्तिक का हाथ था। श्रीसंत को बीसीसीआई ने अगस्त-2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद अजीवन प्रतिबंधित कर दिया था। श्रीसंत ने हालांकि हमेशा इस आरोप से इनकार किया।

कार्तिक ने केरल के श्रीसंत के बयान के बारे में कहा कि इस पर टिप्पणी मात्र करना भी नासमझी होगी।

अंग्रेजी अखबार द हिंदू ने विकेटकीपर के हवाले से लिखा है "हां, मैंने श्रीसंत का बयान सुना जिसमें उन्होंने कहा है उनके भारतीय टीम से बाहर जाने का कारण मैं था। इस आरोप पर प्रतिक्रिया मात्र देना भी नासमझी होगी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल