1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया क्लीन स्वीप

श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया क्लीन स्वीप

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 23, 2018 04:13 pm IST,  Updated : Jul 23, 2018 04:13 pm IST

दक्षिण अफ्रीका की टीम श्रीलंका के सामने बिल्कुल भी संघर्ष नहीं कर सकी।

श्रीलंका क्रिकेट टीम...- India TV Hindi
श्रीलंका क्रिकेट टीम Photo: Getty Images

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को भी श्रीलंका ने जीत लिया और इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज को अपने नाम भी कर लिया। श्रीलंका की तरफ से रंगाना हेराथ ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 6 विकेट झटके। हेराथ के छह विकेट की मदद से श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्टमें 199 रन से हराकर सीरीज 2-0 से जीत ली। आपको बता दें कि साल 2006 के बाद श्रीलंका ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका से सीरीज जीती है। जीत के लिए 490 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में 290 रन पर आउट हो गई। श्रीलंका ने 12 साल पहले दक्षिण अफ्रीका को किसी टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था जिसके बाद उसने पहली बार टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का सफाया किया है। 

दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन पांच विकेट पर 139 रन से आगे खेलना शुरू किया था। टी डे ब्रूइन और तेम्बा बावुमा ने श्रीलंकाई स्पिनरों विकेट के लिए लंबा इंतजार कराया और स्ट्राइक रोटेट करते रहे। बावुमा ने 63 रन बनाए जो हेराथ की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देकर आउट हुए। हेराथ ने लंच से ठीक पहले विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को भी आठ के स्कोर पर पगबाधा आउट किया था। 

लंच के बाद ब्रूइन ने अपना पहला शतक बनाया जो इस सीरीज में किसी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज का पहला शतक भी है। हेराथ ने उन्हें 101 के स्कोर पर आउट किया। श्रीलंका ने पहली पारी में 338 जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 124 रन बनाये थे। अकिला धनंजया ने पांच विकेट लिये थे। श्रीलंका ने दूसरी पारी पांच विकेट पर 275 रन पर घोषित की थी। श्रीलंका ने गॉल में पहला टेस्ट तीन दिन के भीतर जीता था जिसमें दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 73 रन पर आउट हो गई थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल