1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरारे टेस्ट में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 225 रनों से हराया

हरारे टेस्ट में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 225 रनों से हराया

 Written By: IANS
 Published : Nov 03, 2016 07:03 pm IST,  Updated : Nov 03, 2016 07:03 pm IST

श्रीलंका ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर बुधवार को हुए पहले टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे को 225 रनों के अंतर से हरा दिया। मैच के आखिरी दिन श्रीलंका ने 6 विकेट पर 247 के अपने पिछले दिन के स्कोर पर ही अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी।

Sri Lanka Vs Zimbabwe | PTI Photo- India TV Hindi
Sri Lanka Vs Zimbabwe | PTI Photo

हरारे: श्रीलंका ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर बुधवार को हुए पहले टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे को 225 रनों के अंतर से हरा दिया। मैच के आखिरी दिन श्रीलंका ने 6 विकेट पर 247 के अपने पिछले दिन के स्कोर पर ही अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी और जिम्बाब्वे के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 412 रनों का कठिन लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 186 रन पर पवेलियन लौट गई।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जिम्बाब्वे के लिए पहली पारी में नाबाद 102 रनों की पारी खेलने वाले कप्तान ग्रीम क्रेमर दूसरी पारी में भी सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 43 रनों का योगदान दिया। क्रेमर ने मैच में कुल 4 विकेट भी चटकाए, जिसकी बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जिम्बाब्वे की ओर से कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर तो नहीं कर सका, लेकिन जुझारूपन का भरपूर नजारा पेश करते हुए टीम ने 90.3 ओवरों तक संघर्ष किया। श्रीलंका ने पहली पारी में कुशल परेरा (110), उपुल थरंगा (110), कौशल सिल्वा (94), दिमुथ करुणारत्ने (56) और असेला गुणारत्ने (54) की बदौलत 537 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने कप्तान क्रेमर की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत पहली पारी में 373 रन बनाए। इसमें पीटर मूर (79) का भी विशेष योगदान रहा। श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में करुणारत्ने (110) और धनंजय डी सिल्वा (64) ने अहम पारियां खेलीं। वहीं श्रीलंका के कप्तान रंगना हेराथ ने मैच में सर्वाधिक छह विकेट अपने नाम किए। सुरंगा लकमाल और दिलरुवन परेरा ने पांच-पांच विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ श्रीलंका ने दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल