1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरारे टेस्ट: हेराथ ने लिए 13 विकेट, श्रीलंका ने 2-0 से जीती सीरीज

हरारे टेस्ट: हेराथ ने लिए 13 विकेट, श्रीलंका ने 2-0 से जीती सीरीज

 Written By: IANS
 Published : Nov 10, 2016 07:01 pm IST,  Updated : Nov 10, 2016 07:01 pm IST

कप्तान रंगना हेराथ (13 विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन गुरुवार को मेजबान जिम्बाब्वे को 257 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया।

Zimbabwe Vs Sri Lanka | AP Photo- India TV Hindi
Zimbabwe Vs Sri Lanka | AP Photo

हरारे: कप्तान रंगना हेराथ (13 विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन गुरुवार को मेजबान जिम्बाब्वे को 257 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेजबान टीम को चौथी पारी में जीतने के लिए 491 रन बनाने थे, लेकिन हेराथ ने अपनी फिरकी के जाल में जिम्बाब्वे को बुरी तरह फंसाया और पूरी टीम 58 ओवरों में 233 रनों पर ही ढेर हो गई। हेराथ ने जिम्बाब्वे के 8 बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया। उन्होंने पहली पारी में भी 5 विकेट लिए थे। उन्होंने इस मैच में कुल 13 विकेट अपने नाम किए। जिम्बाब्वे की तरफ से दूसरी पारी में क्रेग इर्विन (72) और सीन विलियम्स (45) ही संघर्ष करते दिखे। कोई अन्य बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया।

Zimbabwe Vs Sri Lanka | AP Photo
Zimbabwe Vs Sri Lanka | AP Photo

जीत का जश्न। (AP फोटो)

यह श्रीलंका की लगातार पांचवी टेस्ट जीत है। इससे पहले उसने ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में 3-0 से हराया था और जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी जीत दर्ज की थी। पहली पारी में धनंजय डी सिल्वा (127) और असेला गुणारत्ने (116) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत मेहमान टीम ने सभी विकेट गंवाते हुए 504 रन बनाए थे। जिम्बाब्वे की टीम अपनी पहली पारी में 272 रनों पर ही ढेर हो गई थी। उसके लिए सबसे ज्यादा 88 रन ब्रायन चारी ने बनाए थे।

श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी 258 रनों पर 9 विकेट पर घोषित करते हुए जिम्बाब्वे को 491 रनों का लक्ष्य दिया था। हेराथ के अलावा लाहिरु कुमारा और डी सिल्वा ने 1-1 विकेट लिए। हेराथ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिमुथ करुणारत्ने को मैन ऑफ द सिरीज का खिताब मिला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल