1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका में हो सकती है भारत-पाक एकदिवसीय श्रृंखला, घोषणा 27 नवंबर को

श्रीलंका में हो सकती है भारत-पाक एकदिवसीय श्रृंखला, घोषणा 27 नवंबर को

 Written By: PTI
 Published : Nov 25, 2015 11:16 pm IST,  Updated : Nov 25, 2015 11:16 pm IST

दुबई: भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला श्रीलंका में खेली जा सकती है, जिसकी आधिकारिक घोषणा 27 नवंबर को होने की संभावना है। बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया था वह संयुक्त अरब अमीरात में नहीं खेलेगा

श्रीलंका में हो सकती...- India TV Hindi
श्रीलंका में हो सकती है भारत-पाक एकदिवसीय श्रृंखला

दुबई: भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला श्रीलंका में खेली जा सकती है, जिसकी आधिकारिक घोषणा 27 नवंबर को होने की संभावना है। बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया था वह संयुक्त अरब अमीरात में नहीं खेलेगा जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत में खेलने से इन्कार कर दिया। ऐसे में दोनों देशों के बीच श्रीलंका ही विकल्प बचा था जो नैसर्गिक स्थल होगा।

बीसीसीआई के शीर्ष सूत्रों के अनुसार इस श्रृंखला के लिये केवल एक महीने का समय खाली पड़ा है और ऐसे में शुरूआती दो टेस्ट, पांच वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बजाय इसमें केवल तीन वनडे और दो टी20 होने की संभावना है।

बीसीसीआई अध्यक्ष और आईसीसी के वर्तमान चेयरमैन शशांक मनोहर और पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान व सीनियर अधिकारी नजम सेठी के बीच यहां ईसीबी प्रमुख और पाकिस्तान टास्क फोर्स के चेयरमैन जाइल्स क्लार्क की उपस्थिति में बैठक के बाद प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

सेठी और खान दोनों ने कल कहा था कि मनोहर के साथ बैठक उपयोगी रही। उन्होंने विस्तार से नहीं बताया लेकिन इससे साफ संकेत दे दिया कि इस श्रृंखला को लेकर बना गतिरोध समाप्त हो गया है।

सूत्रों ने कहा, पीसीबी को आधिकारिक घोषणा करने से पहले नवाज शरीफ से अनुमति लेने की जरूरत है। शहरयार खान को लाहौर जाकर प्रधानमंत्री से अनुमति लेनी पड़ेगी। एक बार उन्हें अपने प्रधानमंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद वह फिर से दुबई जाकर क्लार्क को फैसले से अवगत कराएंगे। क्लार्क संभवत: 27 नवंबर को आधिकारिक घोषणा करेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल