1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डिविलियर्स की पारी गई बेकार, श्रीलंका ने टी20 सीरीज पर कब्जा किया

डिविलियर्स की पारी गई बेकार, श्रीलंका ने टी20 सीरीज पर कब्जा किया

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 26, 2017 04:25 pm IST,  Updated : Jan 26, 2017 04:25 pm IST

केपटाउन: एबी डिविलियर्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी में अर्धशतक जड़ा लेकिन यह उनकी टीम के लिए काफी नहीं था और श्रीलंका ने तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज

RODGER BOSCH/AFP/Getty Images- India TV Hindi
RODGER BOSCH/AFP/Getty Images

केपटाउन: एबी डिविलियर्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी में अर्धशतक जड़ा लेकिन यह उनकी टीम के लिए काफी नहीं था और श्रीलंका ने तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डिविलियर्स ने 44 गेंद में 63 रन की पारी खेली जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट पर 169 रन बनाए लेकिन श्रीलंका ने यह लक्ष्य एक गेंद रहते हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज की। श्रीलंका को इससे पहले हुई 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में पराजय का मुंह देखना पड़ा था। श्रीलंका के कार्यवाहक कप्तान दिनेश चांदीमल ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद हम जिस तरह से खेले, उससे मैं सचमुच काफी खुश हूं।’ 

श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने 51 गेंद में 68 रन की पारी खेली जिसके बाद सेकुगे प्रसन्ना ने 16 गेंद में तेजी से नाबाद 37 रन बनाए जिसे मेहमान टीम ने सीरीज पर कब्जा किया। डिकवेला को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, जिन्होंने सभी तीनों मैचों में उपयोगी योगदान किए। दक्षिण अफ्रीका ने 5 कैच छोड़े जिसमें वेन पर्नेल के एक ओवर में लगातार 3 गेंदों में कैच छोड़ना भी शामिल रहा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल