1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान दौरे पर जाने की उम्मीद, लेकिन यहां फंसा है पेंच

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान दौरे पर जाने की उम्मीद, लेकिन यहां फंसा है पेंच

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 18, 2019 05:21 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 05:21 pm IST

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान के दौरे पर जाने की उम्मीद है लेकिन वह रक्षा मंत्रालय से अंतिम स्वीकृति मिलने का इंतजार करेगा। 

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान दौरे पर जाने की उम्मीद, लेकिन यहां फंसा है पेंच- India TV Hindi
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान दौरे पर जाने की उम्मीद, लेकिन यहां फंसा है पेंच Image Source : GETTY IMAGES

कोलंबो। काफी विवादों के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि वो अपनी टीम पाकिस्तान दौरे पर भेज पाएगा। दरअसल पिछले दिनों लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज समेत 10 खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों को मद्देनजर रखते हुए पाकिस्तान जाने से अपना नाम वापस ले लिया था। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान के दौरे पर जाने की उम्मीद है लेकिन वह रक्षा मंत्रालय से अंतिम स्वीकृति मिलने का इंतजार करेगा। 

श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डि सिल्वा ने कहा कि वे अपने मेजबान के सुरक्षा इंतजामों से संतुष्ट थे लेकिन पिछले हफ्ते संभावित आतंकी हमले की रिपोर्ट को जांच के लिए रक्षा मंत्रालय के पास भेजा गया है। श्रीलंका क्रिकेट टीम मार्च 2009 में पाकिस्तान के लाहौर में टेस्ट मैच के दौरान आतंकी हमले का शिकार बनी थी। आतंकियों के हमले में श्रीलंका के छह खिलाड़ी घायल हो गए थे। पाकिस्तान के छह पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की इस हमले में मौत हो गई थी। इस हमले के बाद अधिकांश अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान के दौरे पर जाने से इनकार कर दिया था। 

श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बोर्ड को चेतावनी दी थी कि उसे टीम के खिलाड़ियों पर संभावित आतंकी हमले की अपुष्ट सूचना मिली थी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसके बाद दौरा तो रद्द नहीं किया लेकिन सरकार से सुरक्षा की स्थिति का पुन: आकलन करने और टूर्नामेंट को लेकर अंतिम फैसला करने को कहा है। 

(with input from PTI)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल