1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेशी खिलाड़ियों की हरकत पर श्रीलंका बोर्ड का बड़ा बयान, बोले इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे

बांग्लादेशी खिलाड़ियों की हरकत पर श्रीलंका बोर्ड का बड़ा बयान, बोले इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 17, 2018 05:21 pm IST,  Updated : Mar 17, 2018 05:21 pm IST

सुमतिपाला ने कहा,‘‘अंपायर के फैसले के खिलाफ ऐसा आचरण कहीं से स्वीकार्य नहीं है और यह खेदजनक है।’’ कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाते हुए ड्रेसिंग रूम के एक शीशे को तोड़ दिया।

बांग्लादेश क्रिकेट...- India TV Hindi
बांग्लादेश क्रिकेट टीम

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट के प्रमुख थिलंगा सुमतिपाला ने कल टी20 मैच के दौरान बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बर्ताव को‘‘अफसोस जनक और अस्वीकार्य’’ करार दिया। मैच के अंतिम ओवर में अंपायरों के फैसले से खफा शाकिब पवेलियन से उतरकर सीमा रेखा के पास पहुंच गये और उन्होंने अपने बल्लेबाजों को वापस लौटने का इशारा किया। 

बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने दावा किया कि पारी के अंतिम ओवर में जब जीत के लिये12 रन चाहिए थे। मैदानी अंपायरों ने इसुरू उदाना की जान बूझकर की गयी लगातार दूसरी शार्ट पिच गेंद को नोबाल नहीं दिया। इन दोनों गेंद पर कोई रन नहीं बना और बांग्लादेश का एक खिलाड़ी रन आउट हो गया। 

सुमतिपाला ने कहा,‘‘अंपायर के फैसले के खिलाफ ऐसा आचरण कहीं से स्वीकार्य नहीं है और यह खेदजनक है।’’ कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाते हुए ड्रेसिंग रूम के एक शीशे को तोड़ दिया। 

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और रिजर्व खिलाड़ी नुरूल हसन पर अलग- अलग मामले में आईसीसी आचार संहित के उल्लंघन करने का दोषी पाये जाने पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और इसके साथ ही उनके खाते में एक एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल