1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका क्रिकेट ने कितुरूवान वितांगे को एक साल के लिए किया सस्पेंड

श्रीलंका क्रिकेट ने कितुरूवान वितांगे को एक साल के लिए किया सस्पेंड

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 08, 2016 04:23 pm IST,  Updated : Jul 08, 2016 04:23 pm IST

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने बल्लेबाज कितुरूवान वितांगे को सार्वजनिक स्थल पर झगड़ा करने के कारण 1 साल के लिये खेल के प्रारूपों से निलंबित कर दिया है जिसके कारण वह क्लब क्रिकेट भी नहीं

kithurawan vithange- India TV Hindi
kithurawan vithange

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने बल्लेबाज कितुरूवान वितांगे को सार्वजनिक स्थल पर झगड़ा करने के कारण 1 साल के लिये खेल के प्रारूपों से निलंबित कर दिया है जिसके कारण वह क्लब क्रिकेट भी नहीं खेल पाएंगे।

एसएलसी अनुशासन समिति ने 16 जून को इस मामले की सुनवाई की थी जिसमें उसने वितांगे को दुर्व्यवहार और आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया था। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार निलंबन के कारण वितांगे न सिर्फ श्रीलंका की राष्ट्रीय टीमों के अलावा अपने क्लब तमिल यूनियन की तरफ से भी नहीं खेल पाएंगे।

यह पहला अवसर नहीं है जबकि 25 वर्षीय वितांगे को उनके व्यवहार के कारण सजा भुगतनी पड़ी है। इससे पहले सितंबर 2014 में वह टेस्ट मैच के बीच में ही रात को होटल छोड़कर चले गये थे जबकि वह उस मैच में खेल रहे थे। इसके लिये वितांगे की पूरी मैच फीस काट दी गयी थी और उन्हें एक साल की निलंबित सजा दी गयी थी।

वितांगे ने अब तक श्रीलंका की तरफ से दस टेस्ट मैचों में 26.42 की औसत से 370 रन बनाये हैं। इसके अलावा उन्होंने छह वनडे और दो टी20 मैच भी खेले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल