1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट में सफाये के बाद T20 में वापसी की कोशिश करेगा श्रीलंका

टेस्ट में सफाये के बाद T20 में वापसी की कोशिश करेगा श्रीलंका

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 19, 2017 12:19 pm IST,  Updated : Jan 19, 2017 12:19 pm IST

सेंचुरियन: दक्षिण अफ्रीका के हाथों टेस्ट श्रृंखला में सूपड़ा साफ होने के बाद श्रीलंकाई टीम कल से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश में

Sri Lanka- India TV Hindi
Sri Lanka

सेंचुरियन: दक्षिण अफ्रीका के हाथों टेस्ट श्रृंखला में सूपड़ा साफ होने के बाद श्रीलंकाई टीम कल से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश में उतरेगी। श्रीलंका का सामना दक्षिण अफ्रीका की अनुभवहीन टी20 टीम से होगा। इसके बाद पांच मैचों की वनडे श्रृंखला खेली जायेगी।

श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट श्रृंखला 3-0 से हारने के बाद कहा था, उम्मीद है कि हम नये सिरे से शुरूआत कर सकेंगे। टी20 टीम में कुछ नये चेहरे हैं और हमें उम्मीद है कि हम दक्षिण अफ्रीका को हरा पायेंगे। श्रीलंकाई खेमा राहत की सांस लेगा कि उन्हें अब कागिसो रबाडा और वेर्नोन फिलैंडर का सामना नहीं करना पड़ेगा जिन्होंने टेस्ट श्रृंखला में कहर बरपाया था।

दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम में एकमात्र टेस्ट खिलाड़ी तेज गेंदबाज वेन परनेल हैं। फाफ डु प्लेसिस को आराम दिया गया है जिनकी जगह फरहान बेहार्डियेन कप्तानी संभालेंगे। श्रीलंका का हाल में टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसने पिछले छह टी20 मैच गंवाये हैं। श्रीलंकाई टी20 टीम में टेस्ट टीम के छह खिलाड़ी है जिनमें बल्लेबाज कुसाल मेंडिस और धनंजय डिसिल्वा शामिल है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल