1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल के तर्ज पर श्रीलंका ला रहा है पहली बार 'लंका प्रीमियर लीग', जाने कबसे होगी शुरू

आईपीएल के तर्ज पर श्रीलंका ला रहा है पहली बार 'लंका प्रीमियर लीग', जाने कबसे होगी शुरू

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 27, 2020 11:09 pm IST,  Updated : Jul 27, 2020 11:09 pm IST

भारत के आईपीएल के तर्ज पर श्रीलंका में नई टी20 लीग लंका प्रीमीयर लीग ( एलपीएल ) का पहला एडिशन 28 अगस्त से 20 सितंबर के बीच खेला जा सकता है। 

Cricket- India TV Hindi
Cricket Image Source : GETTY

कोरना महामारी के चलते जहां पूरी दुनिया में अधिकतर खेल गतिविधियाँ बंद पड़ी हुई हैं वहीं श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक नया कदम उठाया है। दरअसल, वो भारत की इंडियन प्रीमीयर लीग की तर्ज पर श्रीलंका में नई टी20 लीग लंका प्रीमीयर लीग ( एलपीएल ) इसी साल लाने का प्लान कर रहे हैं। जिसका पहला एडिशन 28 अगस्त से 20 सितंबर के बीच खेला जा सकता है। इसके लिए श्रीलंका क्रिकेट कार्यकारी समिति ने सोमवार को आयोजित एक बैठक में टूर्नामेंट के लिए मंजूरी दे दी।

इसके आगे श्रीलंका क्रिकेट ने लीग के बारे में अधिकारिक बयान देते हुए कहा, "लीग के 23 मैच आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रंगीरी डंबुलु अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सुरियावा महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम समेत चार अंतर्राष्ट्रीय स्थानों पर खेले जाएंगे। जबकि भाग लेने वाली पांच टीमों के नाम कोलंबो, कैंडी, गैली, दांबुला और जाफना शहरों के नाम पर रखे जाएंगे जो लीग में भाग लेंगी। 

इतना ही नहीं श्रीलंका के टॉप खिलाड़ियों समेत 70 अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे जबकि 10 दिग्गज कोच भी इस लीग का हिस्सा होंगे। जिन्होंने इसमें आने के लिए हामी भर दी है। इस तरह 30 जुलाई तक बिडिंग होने के बाद इसके आगे के कार्यक्रम का ऐलान किया जाएगा। 

ये भी पढ़े : कोरोना के बीच खेली जाने वाली पहली टी20 लीग बनेगी सीपीएल, जाने पूरा कार्यक्रम

बता दें कि कोरोना वायरस के मामले श्रीलंका में काफी कम हैं। जिसके चलते वो अपने देश में बड़ी लीग का आयोंज कराने जा रहे हैं। जबकि भारत देश में कोरोना चरम पर होने के कारण आईपीएल के आगामी सितंबर से नवंबर माह में देश से बाहर यूएई में कराए जाने की संभावना काफी तेज है।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल