1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत को परेशानी में डालने के लिये मददगार पिचों की जरूरत है श्रीलंका को: गंभीर

भारत को परेशानी में डालने के लिये मददगार पिचों की जरूरत है श्रीलंका को: गंभीर

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 22, 2017 03:38 pm IST,  Updated : Jul 22, 2017 03:38 pm IST

अनुभवी सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि श्रीलंका आगामी टेस्ट सीरीज में भारत को तभी परेशानी में डाल सकता है जब वह अपने गेंदबाजों के लिये मददगार पिचें तैयार करे।

Gautam Gambhir- India TV Hindi
Gautam Gambhir

मुंबई: अनुभवी सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि श्रीलंका आगामी टेस्ट सीरीज में भारत को तभी परेशानी में डाल सकता है जब वह अपने गेंदबाजों के लिये मददगार पिचें तैयार करे। 

श्रीलंका को वनडे सीरीज में निचली रैंकिंग पर काबिज जिम्बाब्वे से 2-3 की शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि भारत दौरे से पहले वह इस अफ्रीकी देश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने में सफल रहा। 

गंभीर ने कहा कि भारत इस दौरे पर काफी अच्छा प्रदर्शन करेगा जो 26 जुलाई से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से शुरू होगा। 

गंभीर ने पीटीआई से बातचीत में कहा, निश्चित रूप से भारत प्रबल दावेदार के रूप में शुरूआत करेगा क्योंकि वे नंबर एक टीम हैं और श्रीलंका जिस तरह से खेल रही है, मुझो नहीं लगता कि उनका गेंदबाजी आक्रमण भारत को मुसीबत में डाल सकता है। श्रीलंका सिर्फ एक ही तरह से भारत को परेशानी में डाल सकता है, अगर वह ऐसे विकेट तैयार करें जो उनके गेंदबाजों के लिये मददगार हों। 

उन्होंने कहा, श्रीलंका सिर्फ तभी इसमें प्रतिस्पर्धी बन सकता है, अगर वे सारे 20 विकेट निकाले और ऐसा करने के लिये उन्हें अपने पक्ष में पिचें बनाने की जरूरत है। 

बायें हाथ का यह बल्लेबाज ईएसपीएनक््िरुकइंफो के नये शो टर्न एंड बाउंस पर विशेषग्य के तौर पर शामिल होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल