1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा श्रीलंका

बांग्लादेश दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा श्रीलंका

 Edited By: IANS
 Published : May 05, 2021 09:15 pm IST,  Updated : May 05, 2021 09:15 pm IST

वनडे सीरीज की शुरूआत करने से पहले मेहमान टीम एक अभ्यास मैच भी खेलेगी। इसके बाद वह 23 मई को मीरपुर के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेलेगी।

Sri Lanka, Bangladesh, Sports, cricket - India TV Hindi
Sri Lanka Image Source : TWITTER/@SLC

अपने घर में बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराने के बाद श्रीलंका अब तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। श्रीलंकाई टीम 16 मई को ढाका पहुंचेगी और फिर वह तीन दिन तक क्वारंटीन में रहेगी। 

इसके बाद वह 19 मई को मीरपुर के नेशनल क्रिकेट अकेडमी में ट्रेनिंग करेगी।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ की खिलाड़ियों को सलाह, कोविड-19 काल में जांच-परख कर करें विदेशी टी20 लीग से करार

वनडे सीरीज की शुरूआत करने से पहले मेहमान टीम एक अभ्यास मैच भी खेलेगी। इसके बाद वह 23 मई को मीरपुर के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेलेगी।

सीरीज के बाकी दो वनडे 25 और 28 मई को मीरपुर के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाएगा। बांग्लादेश ने इससे पहले, जनवरी-फरवरी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल