1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बारिश प्रभावित एक दिवसीय मैच में श्रीलंका की जीत

बारिश प्रभावित एक दिवसीय मैच में श्रीलंका की जीत

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 02, 2015 12:35 pm IST,  Updated : Nov 02, 2015 12:39 pm IST

कोलंबो: तिलकरत्ने दिलशान के 32 गेंदों में 59 रन की बदौलत श्रीलंका ने रविवार को यहां  पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को एक विकेट से हरा दिया। बारिश की वजह से ओवर

बारिश प्रभावित एक...- India TV Hindi
बारिश प्रभावित एक दिवसीय मैच में श्रीलंका की जीत

कोलंबो: तिलकरत्ने दिलशान के 32 गेंदों में 59 रन की बदौलत श्रीलंका ने रविवार को यहां  पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को एक विकेट से हरा दिया। बारिश की वजह से ओवर कम करने पड़े।

डकवर्थ लुइस नियम के तहत मेजबान टीम श्रीलंका को 26 ओवरों में 163 रन लक्ष्य दिया गया। श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित इस मैच में यह लक्ष्य सात गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। श्रीलंका ने इसके साथ ही तीन मैचों की श्रृंखला में बढ़त भी हासिल कर ली।

दिलशान ने छह चौके और तीन छक्के लगाए।

वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवरों में आठ विकेट पर 159 रन बनाए थे। इससे पहले, लगातार बारिश होने की वजह से यह डे नाइट मैच तय समय से एक घंटा 20 मिनट विलंब से शुरू हुआ। बाद में भी मौसम खराब ही रहा जिसकी वजह से वेस्ट इंडीज की पारी के दौरान खेल को 26 ओवरों का करना पड़ा।

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल