पुणे: श्रीलंका ने मंगलवार को भारत के खिलाफ महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। श्रीलंका टी-20 टीम के स्थायी कप्तान लसिथ मलिंगा की अनुपस्थिति में कमान संभालने वाले दिनेश चांडिमल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने के फैसले पर कहा कि पिच घासयुक्त है और उनकी टीम इस पर शुरु में विकेट हासिल कर भारतीय टीम को दबाव में लाना चाहेगी।
महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में आस्ट्रेलिया को उसी के घर में तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 से हराने वाली भारतीय टीम में सिर्फ एक बदलाव किया गया है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जगह अजिंक्य रहाणे को बुलाया गया है।
श्रीलंका के लिए निरोशन डिकवेला अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में पदार्पण करेंगे।
भारत
धोनी, अश्विन, बूमरा, शिखर धवन, रविंद्र जडेजा, आशीष नेहरा, हार्दिक पंड्या, रहाणे, रैना, रोहित शर्मा, युवराज सिंह।
श्रीलंका
चंडीमल, चमीरा, डिकवेला, गुनातिलका, कापुगेदरा, परेरा, प्रसन्ना, रजिता, सेनानायक, शनाका, सिरीवर्दना।