1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका मजबूत स्थिति में

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका मजबूत स्थिति में

 Written By: PTI
 Published : Jul 04, 2015 08:20 pm IST,  Updated : Jul 04, 2015 08:20 pm IST

पाल्लेकल: लेग स्पिनर यासिर शाह की फिरकी के जादू के बाद पाकिस्तान का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम एक बार फिर नाकाम रहा जिससे श्रीलंका ने निर्णायक तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपना पलड़ा

पाकिस्तान के खिलाफ...- India TV Hindi
पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका मजबूत स्थिति में

पाल्लेकल: लेग स्पिनर यासिर शाह की फिरकी के जादू के बाद पाकिस्तान का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम एक बार फिर नाकाम रहा जिससे श्रीलंका ने निर्णायक तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा।

 

पहली पारी में 278 रन पर सिमटने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान का स्कोर दूसरे दिन नौ विकेट पर 209 रन कर दिया। दूसरे दिन 11 विकेट गिरे।

नुवान प्रदीप ने 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि साथी तेज गेंदबाज धम्मिका प्रसाद ने 78 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

पाकिस्तान की ओर से सरफराज अहमद नाबाद 72 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि अजहर अली ने भी 52 रन की पारी खेली लेकिन इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया।

दिन का खेल खत्म होने पर इमरान खान बिना खाता खोले सरफराज का साथ निभा रहे थे। इमरान को पांच टेस्ट मैचों में पहली बार बल्लेबाजी का मौका मिला।

पाकिस्तान की टीम एक समय सात विकेट पर 152 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी जिसके बाद सरफराज ने यासिर 18: के साथ आठवें विकेट के लिए 45 रन जोड़कर टीम का स्कोर 200 रन के करीब पहुंचाया।

इससे पहले आज श्रीलंका की टीम आठ विकेट पर 272 रन से आगे खेलने उतरी और उसने छह रन जोड़कर अपने बाकी दो विकेट भी गंवा दिए।

थारिंडु कौशल :18: को राहत अली ने पगबाधा आउट किया जबकि प्रदीप भी खाता खोले बिना यासिर की गेंद पर पगबाधा हो गए।

यासिर ने 78 रन देकर पांच विकेट चटकाए। उन्होंने अपने आदर्श शेन वार्न की बराबरी की और श्रीलंका में टेस्ट श्रृंखला के दौरान पारी में तीन बार पांच या इससे अधिक विकेट चटकाने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने।

यासिर ने इससे पहले गाले में पहले टेस्ट में 79 रन देकर दौ और 76 रन देकर सात विकेट चटकाए थे। पाकिस्तान ने यह टेस्ट 10 विकेट से जीता था।

कोलंबो में पाकिस्तान दूसरा टेस्ट सात विकेट से हार गया था लेकिन यासिर ने इसमें भी पहली पारी में 96 रन देकर छह जबकि दूसरी पारी में 55 रन देकर दो विकेट चटकाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल