1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलेगी न्यूजीलैंड की टीम?

क्या श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलेगी न्यूजीलैंड की टीम?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 04, 2019 03:31 pm IST,  Updated : Sep 04, 2019 03:31 pm IST

श्रीलंका दौरे पर अब मेहमान टीम के पास सिर्फ 10 खिलाड़ी ही फिट है और बाकी सभी खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं।श्रीलंका दौरे पर अब मेहमान टीम के पास सिर्फ 10 खिलाड़ी ही फिट है और बाकी सभी खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं।

टीम न्यूजीलैंड- India TV Hindi
टीम न्यूजीलैंड Image Source : GETTY IMAGES

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच इस समय तीन टी20 मैच की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले दो मैच जीतकर न्यूजीलैंड अपनी अजेय बढ़त बना ली है, लेकिन तीसरे मैच के लिए उनके सामने एक बड़ी समस्या आन खड़ी है। ये समस्या है उनकी प्लेइंग इलेवन की। श्रीलंका दौरे पर अब मेहमान टीम के पास सिर्फ 10 खिलाड़ी ही फिट है और बाकी सभी खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं।

जी हां, चोट का यह सिलसिला लॉकी फर्ग्युसन की चोट से शुरु हुआ। इस सीरीज के शुरु होने से एक दिन पहले लॉकी अंगुठे की चोट के कारण पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए और उसके बाद रॉस टेलर दूसरे मैच में हिप फ्लेक्सर इंजरी के कारण नहीं खेल पाए।

यह चोट का सिलसिला यहीं नहीं रुका, दूसरे टी20 के दौरान कीवी टीम के दो और खिलाड़ियों के सामने चोट की समस्या आन खड़ी हुई। ये दो खिलाड़ी है मार्टिन गप्टिल और टॉम ब्रूस। दूसरे टी20 में जहां गप्टिल पेट में दर्द के कारण बल्लेबाजी करने मैदान पर ही नहीं उतर सके वहीं इस मैच में कीवी टीम को जीत दिलाने वाले ब्रूस भी मैच के दौरान अपने घुटने की चोट से से परेशान होते हुए दिखे।

अब ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या न्यूजीलैंड की टीम आखिरी टी20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ क्या 10 ही खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी या फिर वो किसी नए खिलाड़ी को एक मैच के लिए न्यूजीलैंड से श्रीलंका बुलाएगी या फिर किसी चोटिल खिलाड़ी को खिलाने का जोखिम लेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल