1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टार्क की अनुपस्थिति का आखिरी दो टेस्ट मैचों में बड़ा प्रभाव पड़ेगा : क्लार्क

स्टार्क की अनुपस्थिति का आखिरी दो टेस्ट मैचों में बड़ा प्रभाव पड़ेगा : क्लार्क

 Written By: IANS
 Published : Mar 10, 2017 07:05 pm IST,  Updated : Mar 10, 2017 07:05 pm IST

नयी दिल्ली: पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि तेज गंेदबाज मिशेल स्टार्क के चोटिल होने के कारण बाहर होने से भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के आखिरी परिणाम पर

Mitchell Starc- India TV Hindi
Mitchell Starc

नयी दिल्ली: पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि तेज गंेदबाज मिशेल स्टार्क के चोटिल होने के कारण बाहर होने से भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के आखिरी परिणाम पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। 

स्टार्क आज अपने दायें पांव में चोट के कारण बाकी बचे दोनों टेस्ट मैचों से बाहर हो गये। 

क्लार्क ने आज यहां एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा, इसका बहुत अधिक प्रभाव पड़ेगा। मिशेल स्टार्क आस्ट्रेलियाई टीम के तुरूप का इक्का है। उसकी निश्चित तौर पर कमी खलेगी। उसकी जगह किसे लिया जाएगा मुझे पक्का पता नहीं लेकिन इससे आस्ट्रेलिया के लिये चुनौती और कड़ी हो जाएगी। 

हालांकि क्लार्क को अब भी विश्वास है कि आस्ट्रेलिया अब भी श्रृंखला जीत सकता है। उन्होंने कहा, लेकिन आस्ट्रेलिया तब भी आश्वस्त होगा कि वह इन परिस्थितियों में जीत सकता है। उन्होंने पुणे में जीत दर्ज की और वे आश्वस्त हो सकते हैं कि वे रांची में भी जीत सकते हैं। 

क्लार्क ने डीआरएस पर कोई सवाल नहीं लिया लेकिन उन्होंने विराट कोहली की आक्रामकता को उनका सबसे बड़ा मजबूत पक्ष बताया। उन्होंने कहा, विराट की आक्रामकता उनका सबसे मजबूत पक्ष है। वह इस तरह से खेलना पसंद करता है। उसने इस तरह से सफलता हासिल की है और मुझे पूरा विश्वास है कि वह आगे भी इस तरह से खेलना जारी रखेगा। 

क्लार्क ने कहा कि वर्तमान श्रृंखला भारत और आस्ट्रेलिया के बीच किसी अन्य प्रतिस्पर्धी श्रृंखला से भिन्न नहीं है। उन्होंने कहा, यह शानदार श्रृंखला है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट हमेशा प्रतिस्पर्धी होती है और मुझे यह पसंद है। मैं वास्तव में खुश हूं कि यह श्रृंखला प्रतिस्पर्धी है। श्रृंखला भारत में खेली जा रही हो या आस्ट्रेलिया में हम हमेशा अच्छी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलते हैं और यह श्रृंखला भी अपवाद नहीं है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल