1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिचेल स्टार्क ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा 79 साल पुराना रिकॉर्ड

मिचेल स्टार्क ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा 79 साल पुराना रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 30, 2016 02:44 pm IST,  Updated : Dec 30, 2016 02:44 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया ने आज दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराकर दो रिकार्ड बनाए। गुरुवार को जब खेल खत्म हुआ था, तब ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 464 रन बना

Mitchell Starc- India TV Hindi
Mitchell Starc

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया ने आज दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराकर दो रिकार्ड बनाए। गुरुवार को जब खेल खत्म हुआ था, तब ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 464 रन बना लिए थे लेकिन शुक्रवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए, खासतौर से मिचेल स्टार्क ने पाकिस्तान के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की। ऑस्ट्रेलिया अपने पहली पारी में 160 रन जोड़ने के लिए सिर्फ 28 ओवर लिए और लंच से थोड़ी देर पहले ही अपनी पहली पारी 624 रन पर घोषित कर दी। मेलबर्न में यह एक पारी का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले इस मैदान पर उच्चतम स्कोर 604 रन था, जो ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 1937 में बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 165 रन बनाए और नाबाद रहे, जबकि डेविड वार्नर ने 144 रन बनाए, लेकिन इन दोनों के बीच यदि किसी ने सबको ध्यान खींचा तो वह थे तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, जिन्होंने इस बार गेंद नहीं बल्कि बल्ले से कमाल किया। स्टार्क ने 84 रन की पारी खेली। इसके साथ ही स्टार्क ने मेलबर्न में एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट मैचों में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में स्टार्क पहले स्थान पर आ गए हैं। मिचेल स्टार्क ने अपनी पारी में 7 छक्के लगाते हुए यह रिकॉर्ड बनाया। स्टार्क से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ही एंड्रयू साइमंड्स के नाम था जिन्होंने 2005 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 छक्के लगाए थे। 

ग़ौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन पाकिस्तान को पारी और 18 रन से हराकर न सिर्फ मैच जीत लिया बल्कि सिरीज़ पर भी कब्ज़ा कर लिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल