1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Auction 2021 : नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी, स्टीव स्मिथ को 2.20 करोड़ में खरीदा

IPL Auction 2021 : नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी, स्टीव स्मिथ को 2.20 करोड़ में खरीदा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 18, 2021 03:19 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 04:35 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 की नीलामी में स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2.2 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है।

Steve Smith, Steve Smith bids, Steve Smith IPL bids, Steve Smith ipl 2021 bids, Steve Smith crore bi- India TV Hindi
IPL auction 2021 Steve Smith cross the Crores bid no one expected Delhi Capitals IPL live Auction इंडियन प्रीमियर लीग 2021 की नीलामी में स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2.2 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। Image Source : TWITTER

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीदा है। स्मिथ ने को 2.2 करोड़ की बोली लगाकर दिल्ली ने खरीदा है। इससे पहले स्मिथ राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। सीजन-14 से पहले इस टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

स्मिथ को आईपीएल में 95 मैचों में खेलने का अनुभव है। आईपीएल में स्मिथ ने 35.35 की औसत से 2333 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में स्मिथ के नाम 11 अर्द्धशतक के साथ एक शतक भी दर्ज है।

इससे पहले राजस्थान के अलावा स्मिथ राइजिंग पुणेसुपरजाइंट्, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पुणे वारियर्स के लिए भी आईपीएल में खेल चुके हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल 2020 में स्टीव स्मिथ का कुछ खास नहीं रहा था। वो 14 मैचों में महज 25.91 की औसत से 311 रन ही बना सके थे। स्मिथ की अगुवाई में राजस्थान अंक तालिका में आखिरी नंबर पर रही थी।

दिल्ली कैपिटल्स युवाओं से भरी हुई है और स्मिथ के आने से इस टीम में अनुभव का तड़का लगेगा। दिल्ली कैपिटल्स की ओपनिंग जोड़ी पिछले सीजन में फ्लॉप साबित हुई थी। पृथ्वी शॉ का खराब प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स को भारी पड़ा था। ऐसे में इस सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने स्मिथ को खरीदा है जो कि ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर तक खेल सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल