1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पर्थ वनडे: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट हराया, स्मिथ की सेंचुरी

पर्थ वनडे: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट हराया, स्मिथ की सेंचुरी

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 19, 2017 06:52 pm IST,  Updated : Jan 19, 2017 06:52 pm IST

कप्तान स्टीवन स्मिथ के करियर के आठवें शतक और अपना पहला वनडे खेल रहे पीटर हैंड्सकॉम्ब की बड़ी अर्धशतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में गुरुवार को पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

Steve Smith | Getty Images- India TV Hindi
Steve Smith | Getty Images

पर्थ: कप्तान स्टीवन स्मिथ के करियर के आठवें शतक और अपना पहला वनडे खेल रहे पीटर हैंड्सकॉम्ब की बड़ी अर्धशतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में गुरुवार को पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऑस्ट्रेलिया ने 264 रन के लक्ष्य के सामने डेविड वॉर्नर (35) और उस्मान ख्वाजा (9) के विकेट 45 रन पर गंवा दिए जिसके बाद स्मिथ (108 नॉटआउट) और हैंड्सकॉम्ब (82) ने तीसरे विकेट के लिए 185 रन की साझेदारी की। ट्रेविस हेड ने भी नाबाद 23 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 45 ओवर में 3 विकेट पर 265 रन बनाकर जीत दर्ज की। इससे पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण पाने वाले पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 263 रन बनाए। उसकी तरफ से बाबर आजम (84) और शार्जील खान (50) ने अर्धशतक जमाए। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए।

इसके बाद स्मिथ ने अपने करिश्मा दिखाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वनडे में सबसे कम पारियों (79) में 3000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी बनाया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने अपनी पारी के दौरान 104 गेंदें खेली तथा 11 चौके और एक छक्का लगाया। हैंड्सकॉम्ब ने उनका अच्छा साथ दिया। उनकी 84 गेंद की पारी में 6 चौके शामिल थे। पाकिस्तानी पारी के दौरान बाबर एक और शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे लेकिन पहला वनडे खेल रहे हैड्सकॉम्ब को कैच दे बैठे। उन्होंने हालांकि एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन पूरे कर लिए जिसके लिए उन्होंने 21 पारियां खेली। पाकिस्तान की तरफ से उमर अकमल और शोएब मलिक ने भी 39-39 रन बनाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल