1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गेंद को चमकाने के लिए लार बैन किए जाने पर स्टीव स्मिथ ने दिया ये बड़ा बयान

गेंद को चमकाने के लिए लार बैन किए जाने पर स्टीव स्मिथ ने दिया ये बड़ा बयान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 01, 2020 07:48 pm IST,  Updated : Jun 01, 2020 07:48 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का मानना है कि अगर गेंद को चमकाने के लिए सलाइवा का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा तो इससे गेंदबाजों को नुकसान होगा।

Steve Smith- India TV Hindi
Steve Smith Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना महामारी के बाद जब भी क्रिकेट की वापसी होगी उसको लेकर आईसीसी ने एक विचार प्रकट किया था। जिसमें कहा गया था कि क्रिकेट की जब भी वापसी होगी तो गेंदबाज पहले की तरह गेंद को चमकाने केलिए लार का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।  जिसके बाद कई क्रिकेट पंडितों और दिग्गजों ने इस पर अपने - अपने विचार व मत रखे। जिस कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का मानना है कि अगर गेंद को चमकाने के लिए सलाइवा का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा तो इससे गेंदबाजों को नुकसान होगा।

स्मिथ ने सोमवार को कहा कि वह गेंद और बल्ले के बीच समान संतुलन देखना चाहते हैं और सलाइवा को बैन करना इसे बिगाड़ देगा। स्मिथ ने सोनी टेन पिट शॉप शो के फेसबुक पेज पर बात करते हुए कहा, "यह काफी रोचक होगा क्योंकि अभी कुछ और बदलाव हो सकते हैं। अगर आप गेंद पर सलाइवा का उपयोग नहीं करते हैं तो मुझे लगता है कि इससे गेंदबाजों को नुकसान होगा।"

उन्होंने कहा, "मेरे लिए, हालांकि मैं बल्लेबाज हूं, फिर भी मैं बल्ले और गेंद के बीच बराबरी की प्रतिस्पर्धा देखना चाहता हूं। मुझे लगता है कि यह काफी जरूरी है।"

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "हमें इसे बराबरी का रखने के लिए कुछ समाधान निकालना होगा क्योंकि आप नहीं देख सकते कि गेंद कुछ न करे और विश्व स्तर के स्विंग गेंदबाजों को खेल से बाहर कर दे।"

इसी कोरोनावायरस के कारण टी-20 विश्व कप का भविष्य भी अधर में लटका है। ऑस्ट्रेलिया को भी इसी साल अक्टूबर और नवंबर के बीच इस विश्व कप की मेजबानी करनी है। हालांकि स्थिति साफ नहीं है और अगर विश्व कप नहीं होता है तो इस बीच बीसीसीआई इसी समय सीमा में आईपीएल करा सकती है।

स्मिथ ने कहा कि वह विश्व कप में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करना पसंद करेंगे लेकिन विश्व कप नहीं होता है तो वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलना पसंद करेंगे।

ये भी पढ़े : कुमार संगकारा ने बताया, आधुनिक क्रिकेट में क्यों सर्वश्रेष्ठ है विराट - रोहित की जोड़ी

स्मिथ ने सिडनी मॉर्निग हेराल्ड से कहा, "मुझे लगता है कि जब आप विश्व कप में अपने देश के लिए खेलते हो तो अच्छा होता है क्योंकि यह टी-20 का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है, इसलिए मैं निश्चित तौर पर विश्व कप में खेलना पसंद करूंगा।"

उन्होंने कहा, "लेकिन अगर यह नहीं होता है तो आईपीएल भी है, आईपीएल भी शानदार घरेलू टूर्नामेंट है।"

( Input with Ians )

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल