1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बोले स्मिथ की टीम में वापसी से ऑस्ट्रेलिया के सामने खड़ी होगी यह दिक्कत

रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बोले स्मिथ की टीम में वापसी से ऑस्ट्रेलिया के सामने खड़ी होगी यह दिक्कत

 Reported By: IANS
 Published : Aug 28, 2019 10:10 pm IST,  Updated : Aug 28, 2019 10:10 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम को गुरुवार से डर्बीशायर के खिलाफ तीन दिवसीय टूर मैच खेलना है और इस मैच में वह अपनी दुविधा का समाधान निकालने की कोशिश में होगी।   

स्टीव स्मिथ- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में स्टीव स्मिथ की वापसी के कारण टीम प्रबंधन को अंतिम-11 चुनने में माथापच्ची करनी होगी। स्मिथ तीसरे मैच में नहीं खेले थे और उनके स्थान पर मार्नस लाबुशेन को मौका मिला था जिन्होंने मौके का पूरा फायदा उठाया और दोनों पारियों में अर्धशतक जमाए। स्मिथ को दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद कान के नीचे गर्दन पर लग गई थी। इसी कारण वह तीसरे मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

आस्ट्रेलियाई टीम को गुरुवार से डर्बीशायर के खिलाफ तीन दिवसीय टूर मैच खेलना है और इस मैच में वह अपनी दुविधा का समाधान निकालने की कोशिश में होगी। 

पोटिग ने कहा है कि लाबुशेन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, इसलिए उनका टीम में स्थान पक्का है। ऐसे में सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस या उस्मान ख्वाजा पर गाज गिर सकती है। 

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने पोटिंग के हवाले से लिखा है, "मैं जानता हूं कि हैरिस अगर बाहर जाते हैं तो सही नहीं होगा क्योंकि वह अभी तक इस सीरीज में सिर्फ एक मैच ही खेले हैं, लेकिन टीम प्रबंधन वार्नर के साथ उस्मान ख्वाजा को पारी की शुरुआत करने भेज सकता है और लाबुशेन नंबर-3 तथा स्मिथ नंबर-4 पर आ सकते हैं।"

पूर्व कप्तान ने कहा, "लाबुशेन नई गेंद के साथ अच्छा खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि ख्वाजा या हैरिस में से किसी एक को जाना होगा या फिर टीम प्रबंधन निचले क्रम में से मैथ्यू वेड को बाहर बैठा सकता है। वेड ने हालांकि एजबेस्टन में दूसरी पारी में बेहतरीन शतक लगाया था। मुझे नहीं पता कि सही क्या होगा।"

एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट चार सितंबर से ओल्ड ट्रेफर्ड में शुरू होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल