1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बॉल टेंपरिंग के आरोपी स्टीव स्मिथ का वनवास ख़त्म, कनाडा टी-20 लीग में खेलेंगे

बॉल टेंपरिंग के आरोपी स्टीव स्मिथ का वनवास ख़त्म, कनाडा टी-20 लीग में खेलेंगे

 Reported By: Bhasha
 Published : May 25, 2018 02:13 pm IST,  Updated : May 25, 2018 02:13 pm IST

आस्ट्रेलिया के प्रतिबंधित कप्तान स्टीव स्मिथ 28 जून से शुरू हो रही शुरूआती ग्लोबल टी20 कनाडा प्रतियोगिता में बतौर मार्की खिलाड़ी क्रिकेट में वापसी करेंगे।  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद मार्च में उन्हें 12 महीने के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया था।

Steve Smith- India TV Hindi
Steve Smith

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया के प्रतिबंधित कप्तान स्टीव स्मिथ 28 जून से शुरू हो रही शुरूआती ग्लोबल टी20 कनाडा प्रतियोगिता में बतौर मार्की खिलाड़ी क्रिकेट में वापसी करेंगे। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद मार्च में उन्हें 12 महीने के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया था। 

स्मिथ अब अंतरराष्ट्रीय स्टार जैसे क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और शाहिद अफरीदी के साथ छह टीमों के टूर्नामेंट में भाग लेंगे। क्रिकेट कनाडा आयोजकों ने बयान में इसकी जानकारी दी। ये छह टीमें कैरेबियन आल स्टार्स, टोरंटो नेशनल्स, मांट्रियल टाइगर्स, ओटावा रायल्स, वैंकुवर नाइट्स और विनीपेग हाक्स हैं। ड्वेन ब्रावो, लसिथ मलिंगा, क्रिस लिन, डेरेन सैमी, डेविड मिलर और सुनील नारायण को भी मार्की खिलाड़ी चुना गया। 

उप कप्तान डेविड वार्नर को भी एक साल के लिये जबकि कैमरन बैनक्रोफ्ट को नौ महीने के लिये निलंबित किया गया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल