1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यहां ऑस्ट्रेलिया को मिली हार, वहां स्टीव स्मिथ ने खेली तूफानी पारी, लगाया धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट

यहां ऑस्ट्रेलिया को मिली हार, वहां स्टीव स्मिथ ने खेली तूफानी पारी, लगाया धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 04, 2018 03:52 pm IST,  Updated : Nov 04, 2018 03:52 pm IST

स्टीव स्मिथ ने घरेलू टी20 मैच में अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाया और शानदार पारी खेली। इस दौरान स्मिथ ने एम एस धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट भी खेला।

Steve Smith- India TV Hindi
Steve Smith Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई फैंस टीम की हार से निराश नजर आ रहे थे लेकिन तभी एक ऐसी खबर आई जिसने ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को खुश होने का मौका दे दिया। जी हां, दरअसल, एक साल का बैन झेल रहे स्टीव स्मिथ ने सदरलैंड की तरफ से टी20 मैच में गजब का प्रदर्शन किया। स्मिथ ने ना सिर्फ बल्ले बल्कि गेंद से भी कमाल की पारी खेली। इस दौरान स्मिथ ने एम एस धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट भी खेला।

Highlights

  • स्टीव स्मिथ ने घरेलू टी20 में शानदार प्रदर्शन किया
  • स्टीव स्मिथ फिलहाल एक साल का बैन झेल रहे हैं
  • ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में बुरी तरह से हार मिली

सदरलैंड की तरफ से खेलते हुए स्टीव स्मिथ ने पहले गेंदबाजी में कमाल करते हुए 2 विकेट हासिल किए और इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी में ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 40 रनों की पारी खेल डाली।

अपनी पारी में स्मिथ ने कई आकर्षक शॉट खेले और इस दौरान उनके बल्ले से धोनी के अंदाज में हेलीकॉप्टर शॉट भी निकला। स्मिथ ने दिखाया कि वो भले ही राष्ट्रीय टीम में बैन की वजह से ना खेल रहे हों लेकिन वो विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं और रन बनाना भूले नहीं हैं।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बुरी तरह हरा दिया और मुकाबले 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद फैंस स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी की मांग कर रहे हैं।  दक्षिण अफ्रीका की टीम इस जीत के बाद सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल