1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव स्मिथ ने नेट्स पर शुरू की प्रैक्टिस, टी20 विश्व कप के लिए तैयार : जॉर्ज बेली

स्टीव स्मिथ ने नेट्स पर शुरू की प्रैक्टिस, टी20 विश्व कप के लिए तैयार : जॉर्ज बेली

 Reported By: IANS
 Published : Aug 19, 2021 05:00 pm IST,  Updated : Aug 19, 2021 05:00 pm IST

गुरुवार को जब ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के लिए टीम के घोषणा की तो उसमें स्मिथ का नाम भी शामिल था।  

Steve Smith started practicing in the nets, ready for T20 World Cup: George Bailey- India TV Hindi
Steve Smith started practicing in the nets, ready for T20 World Cup: George Bailey Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली का मानना है कि स्टार बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ इस साल के अंत में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए समय पर फिट हो जाएंगे। स्मिथ जिन्हें साल के शुरुआत में आईपीएल के दौरान बाएं कोहनी में चोट आई थी अब उन्होंने न्यू साउथ वेल्स में नेट्स में अभ्यास करना शुरु कर दिया है।

गुरुवार को जब ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के लिए टीम के घोषणा की तो उसमें स्मिथ का नाम भी शामिल था।

वीडियो कॉल पर संवादाताओं से बात करते हुए बेली ने कहा, उनकी तैयारी सही चल रही है, मेरे पास जो अपडेट है उसमे मुझे पता चला है कि वह हर सेशन के दौरान 100 से ज्यादा गेंदे खेल रहें है।

बेली ने आगे कहा, एक ऐसा समय आता है जहां आपको जोखिम लेना होता है। हमें स्मिथ पर पूरा भरोसा है, वह अपने शरीर को बखूबी जानते हैं और उन्हें पता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैसे प्र्दशन किया जाता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल