1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लगातार दो शतक जड़ने के बाद स्टीव स्मिथ ने एशेज को बताया ड्रीम कमबैक

लगातार दो शतक जड़ने के बाद स्टीव स्मिथ ने एशेज को बताया ड्रीम कमबैक

 Reported By: IANS
 Published : Aug 05, 2019 02:11 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 02:11 pm IST

एक साल के प्रतिबंध के बाद क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में वापसी कर रहे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने आते ही एक ही टेस्ट मैच में लगातार दो शतक जमाए।

लगातार दो शतक जड़ने के...- India TV Hindi
लगातार दो शतक जड़ने के बाद स्टीव स्मिथ ने एशेज को बताया ड्रीम कमबैक  Image Source : GETTY IMAGES

बर्मिघम| एक साल के प्रतिबंध के बाद क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में वापसी कर रहे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने आते ही एक ही टेस्ट मैच में लगातार दो शतक जमाए। इस दिग्गज बल्लेबाज ने इस वापसी को अपना 'ड्रीम कमबैक' बताया है। स्मिथ ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 144 रन बनाए और दूसरी पारी में 142 रन बनाए।

मैच के बाद स्मिथ ने कहा, "मेरे लिए यह ड्रीम कमबैक की तरह है। मैंने एक ही टेस्ट में दो शतक कभी नहीं लगाए। यह बेहद खास है। हम पांचवें दिन जिस स्थिति में रहते हुए मैदान पर उतरेंगे उससे भी मैं काफी खुश हूं। मैं शुरुआत में गेंद को उस तरह से मार नहीं पा रहा था जिस तरह से चाह रहा था। मैंने इसके लिए घंटों का इंतजार किया ताकि मैं लय हासिल कर सकूं।"

स्मिथ ने कहा कि प्रतिबंध के दौरान उनका परिवार और उनके दोस्त उनके साथ खड़े रहे जिससे उन्हें हिम्मत मिली। स्मिथ ने कहा, "मेरे कई दोस्त और मेरा परिवार मेरे साथ खड़ा रहा और मुझे मुश्किल दौर से निकलने में मदद की। मेरी पत्नी दर्शकदीर्घा में बैठी थीं और जब मैंने पहला शतक जमाया तो वो लगभग रो पड़ी थीं।" स्मिथ और मैथ्यू वेड (110) की बेहतरीन शतकीय पारियों के दम पर आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 398 रनों का लक्ष्य रखा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल