1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज 2019: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से मेंटर के रूप में जुड़े वॉ

एशेज 2019: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से मेंटर के रूप में जुड़े वॉ

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 02, 2019 09:14 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 09:14 pm IST

वॉ रविवार की रात यहां पहुंचे जबकि चौथा टेस्ट बुधवार से खेला जायेगा। वह पहले दो टेस्ट में भी मेंटर के रूप में टीम के साथ थे।   

एशेज 2019: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से मेंटर के रूप में जुड़े वॉ - India TV Hindi
एशेज 2019: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से मेंटर के रूप में जुड़े वॉ  Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। पूर्व कप्तान स्टीव वॉ हेडिंग्ले में मिली हार के बाद इंग्लैंड के खिलाफ बाकी दो एशेज टेस्ट के लिये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से फिर मेंटर के रूप में जुड़ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया हेडिंग्ले में जीत की दहलीज पर था लेकिन बेन स्टोक्स ने 135 रन बनाकर इंग्लैंड को करिश्माई जीत दिलाई। 

वॉ रविवार की रात यहां पहुंचे जबकि चौथा टेस्ट बुधवार से खेला जायेगा। वह पहले दो टेस्ट में भी मेंटर के रूप में टीम के साथ थे। 

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, ‘‘हमने उनसे तीसरे टेस्ट के लिये भी रूकने को कहा था लेकिन उन्हें एक कार्यक्रम के लिये वापिस जाना था। इतने समय से खेल से दूर रहते हुए भी उनका जुनून और उत्साह काबिले तारीफ है। उनके और रिकी पोंटिंग जैसे खिलाड़ियों का टीम पर काफी अच्छा असर होता है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल