1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टेन फिर बने नंबर एक गेंदबाज, अश्विन तीसरे स्थान पर खिसके

स्टेन फिर बने नंबर एक गेंदबाज, अश्विन तीसरे स्थान पर खिसके

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2016 09:23 pm IST,  Updated : Aug 31, 2016 09:23 pm IST

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंचुरियन में मंगलवार को खत्म हुए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन के दम पर फिर से आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर वन की पोजिशन हासिल कर ली है।

Dell Styen- India TV Hindi
Dell Styen

दुबई : साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंचुरियन में मंगलवार को खत्म हुए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन के दम पर फिर से आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर वन की पोजिशन हासिल कर ली है। स्टेन के नंबर पर पहुंचने से भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन तीसरे स्थान पर खिसक गये।

​स्टेन ने साउथ अफ्रीका की 204 रन की जीत में दूसरी पारी में 33 रन देकर पांच विकेट और मैच में 99 रन देकर आठ विकेट हासिल किये। वह इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और अश्विन को पीछे छोड़कर चोटी पर पहुंचे। स्टेन ने फरवरी 2014 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरियन में नंबर एक स्थान हासिल किया था लेकिन दिसंबर 2015 में कंधे की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ डरबन टेस्ट से बाहर रहने की वजह से वह शीर्ष से बाहर हो गये और साल के आखिर में अश्विन चोटी पर पहुंच गये थे। 

स्टेन के साथ नयी गेंद संभालने वाले वर्नोन फिलैंडर दो पायदान उपर 11वें और कैगिसो रबादा तीन पायदान उपर 27वें स्थान पर पहुंच गये हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर एक पायदान उपर नौवें स्थान पर पहुंच गये हैं। भारत से अश्विन के अलावा रविंद्र जडेजा शीर्ष दस में शामिल हैं। जडेजा पहले की तरह आठवें नंबर पर बने हुए हैं। 

बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 20 में भारत के तीन बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (आठवें), कप्तान विराट कोहली (16वें) और चेतेश्वर पुजारा (20वें) शामिल हैं। मुरली विजय 21वें स्थान पर हैं। इस बीच साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पहली पारी में नाबाद 112 रन बनाने के कारण नौ पायदान उपर 24वें जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक 32वें स्थान पर पहुंच गये हैं। आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ शीर्ष पर बने हुए हैं। 

साउथ अफ्रीका ने श्रृंखला 1-0 से जीती थी जिससे वह दो पायदान उपर पांचवें नंबर पर पहुंच गया जबकि न्यूजीलैंड दो स्थान नीचे सातवें नंबर पर खिसक गया। 

साउथ अफ्रीका के अब 96 अंक हैं जबकि श्रीलंका और न्यूजीलैंड दोनों के समान 95 अंक हैं। दशमलव में गणना करने पर हालांकि श्रीलंका उपर है। पाकिस्तान 111 अंक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद भारत (110), आस्ट्रेलिया (108) और इंग्लैंड (108) का नंबर आता है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल