1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन के संन्यास के साथ ही इस क्रिकेटर ने छोड़ दिया था IPL देखना

सचिन के संन्यास के साथ ही इस क्रिकेटर ने छोड़ दिया था IPL देखना

 Reported By: IANS
 Published : Aug 25, 2020 03:06 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 03:06 pm IST

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पूरे विश्व के प्रशंसकों के दिल पर राज किया है। कई ऐसा प्रशंसक मिल जाएंगे, जिन्होंने सचिन के संन्यास के बाद क्रिकेट देखना छोड़ दिया।

सचिन के संन्यास के साथ...- India TV Hindi
सचिन के संन्यास के साथ ही इस क्रिकेटर ने छोड़ दिया था IPL देखना Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पूरे विश्व के प्रशंसकों के दिल पर राज किया है। कई ऐसा प्रशंसक मिल जाएंगे, जिन्होंने सचिन के संन्यास के बाद क्रिकेट देखना छोड़ दिया। भारत की महिला क्रिकेटर सुषमा वर्मा भी ऐसी ही एक प्रशंसक हैं। 27 साल की सुषमा ने बताया है कि वो मुंबई इंडियंस की बहुत बड़ी प्रशंसक हुआ करती थीं, लेकिन सचिन के संन्यास के बाद उन्होंने आईपीएल देखना छोड़ दिया।

सुषमा ने आईएएनएस से कहा, "मैं अब ज्यादा आईपीएल नहीं देखती हूं। जब सचिन मुंबई इंडियंस के लिए खेला करते थे, तब मैं देखा करती थी।" उन्होंने बताया कि वो टेस्ट क्रिकेट देखना पसंद करती हैं।

भारत के बाकी क्रिकेट प्रशंसक की तरह ही सुषमा भी सचिन की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। हिमाचल प्रदेश की रहने वाली सुषमा सचिन को बल्लेबाजी करते देखने के लिए धर्मशाला पहुंची थीं, लेकिन वो वहां से निराश होकर लौटीं।

उन्होंने बताया, "मैं सचिन तेंदुलकर को काफी मानती हूं। एक बार मैं मुंबई इंडियंस का मैच देखने के लिए धर्मशाला पहुंची थी और मैं उम्मीद कर रही थी कि सचिन खेलेंगे, लेकिन वो नहीं खेले। तब से मैंने फैसला कर लिया कि दोबारा आईपीएल नहीं देखूंगी।"

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में वापसी की राह तलाश रहीं, विकेटकीपर सुषमा ने बताया कि वो हाल ही में संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी की भी बड़ी प्रशंसक हैं। उन्होंने वो किस्सा याद किया जब उन्हें भारत के महानतम कप्तानों में से एक से मिलने का मौका मिला था।

सुषमा ने कहा, "मैं धोनी से पूरी टीम के साथ मिली थी। मैंने अपना परिचय दिया कि मैं भी विकेटकीपर हूं। उन्होंने मुझसे कहा कि अच्छा काम जारी रखो। मुझे उनकी बल्लेबाजी की शैली काफी पसंद है, वो महान भारतीय कप्तान रहे हैं।" 27 साल की सुषमा ने एक टेस्ट मैच, 38 वनडे और 19 टी-20 मैच खेले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल