1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नरेन अब भी हमारा मुख्य गेंदबाज: शकिबुल हसन

नरेन अब भी हमारा मुख्य गेंदबाज: शकिबुल हसन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 08, 2016 08:05 pm IST,  Updated : Apr 08, 2016 08:05 pm IST

शकिब ने अभ्यास सत्र के बाद कहा, यह बहुत बड़ी राहत है, सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरी टीम के लिए। सुनील केकेआर टीम का अहम खिलाड़ी है।

Sunil Narine- India TV Hindi
Sunil Narine

कोलकाता: आईसीसी द्वारा सुनील नरेन के एक्शन को हरी झंडी मिलने से राहत महसूस कर रहे कोलकाता नाइटराइडर्स के स्टार आल राउंडर शकिबुल हसन ने कहा कि यह उनके आईपीएल अभियान के लिए मनोबल बढ़ाने वाला है क्योंकि वेस्टइंडीज का यह आफ स्पिनर अब भी उनके गेंदबाजी आक्रमण का मुखिया है।

शकिब ने अभ्यास सत्र के बाद कहा, यह बहुत बड़ी राहत है, सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरी टीम के लिए। वह केकेआर टीम का अहम खिलाड़ी है। उसने हमेशा केककेआर की सफलता में बड़ी भूमिका निभायी है। इसलिए यह हमारे लिए बड़ी सकारात्मक चीज है।

त्रिनिदाद के इस गेंदबाज के गेंदबाजी एक्शन का 28 मार्च को चेन्नई में श्री रामचंद्र यूनिवर्सिटी में दोबारा परीक्षण हुआ था, वह केकेआर के शिविर के लिए भी आ गये थे लेकिन उनके पिता के असमय निधन से उन्हें घर लौटना पड़ा।

नरेन के गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट पालेकल में श्रीलंका के खिलाफ सात नवंबर 2015 को तीसरे वनडे के दौरान की गई थी, जिसके बाद उन्हें प्रतिबंधित कर दिया था। दोबारा हुए परीक्षण में खुलासा हुआ कि नरेन के गेंदबाजी एक्शन में गेंदबाजी करते हुए कोहनी का मुड़ना 15 डिग्री के स्तर की सीमा के अंदर ही था। भविष्य में अंपायरों को अगर नारायण के एक्शन में कुछ संदेह होता है तो वे उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल