1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुनील नारायण की वेस्ट इंडीज़ टीम में वापसी

सुनील नारायण की वेस्ट इंडीज़ टीम में वापसी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 30, 2015 09:45 am IST,  Updated : Sep 30, 2015 09:49 am IST

ऑफ स्पिनर सुनील नारायण को श्रीलंका में अगले महीने होने वाली वनडे और टी20 सीरीज़ के लिए वेस्ट इंडीज़ की टीम में शामिल किया है। नारायण ने अपने बॉलिंग एक्शन की वजह से 2015 विश्व

सुनील नारायण की वेस्ट...- India TV Hindi
सुनील नारायण की वेस्ट इंडीज़ टीम में वापसी

ऑफ स्पिनर सुनील नारायण को श्रीलंका में अगले महीने होने वाली वनडे और टी20 सीरीज़ के लिए वेस्ट इंडीज़ की टीम में शामिल किया है। नारायण ने अपने बॉलिंग एक्शन की वजह से 2015 विश्व कप से नाम वापस ले लिया था।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करने वाली वेस्ट इंडीज़ टीम में आठ बदलाव किए गए हैं। क्रिस गेल जहां बैक इंजुरी की वजह से इस दौरे पर नहीं जा सके थे वहीं टीम के सदस्य रहे डैरन सामी, लेंडल सिमंस, सुलेमान बेन, शेल्डन कॉटरल, निकिता मिलर, खेमर रोख और ड्वान स्मिथ को वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है।

ऑलराउंडर ड्वान ब्रावो और कीरॉन पोलार्ड को भी वनडे में जगह नहीं मिली है हालंकि ट20 चीम में वे हैं। इन्हें टीम में नहीं लेने पर कोच फिस सिमंस ने आपत्ति की थी और बोर्ड ने उन्हें इसी वजह से कोच के पद से हटा दिया है।

वनडे टीम:

जैसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशू, जर्मैन ब्लैकवुड, कार्लोस ब्रैथवैट, डैरन ब्रावो, जोनाथन कार्टर, जॉन्सन चार्ल्स, एंड्रे फ़्लैचर, जैसन मोहम्मद, सुनील नारायण, दिनेश रामदीन, रवि रामपॉल, आंद्रे रसल, मैर्लों सैम्युअल, जैरोम टैलर।

T20I टीम:

डैरन सामी (कप्तान), सैम्युअल बद्री, डैरन ब्रावो, ड्वान ब्रावो, जोनाथन कार्टर, जॉन्सन चार्ल्स, एंड्रे फ़्लैचर, जैसन होल्डर, सुनील नारायण, कीरॉन पोलार्ड,  दिनेश रामदीन, रवि रामपॉल, आंद्रे रसल, मैर्लों सैम्युअल, जैरोम टैलर।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल