1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: आज होगें कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने

IPL: आज होगें कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने

 Written By: IANS
 Published : May 22, 2016 09:35 am IST,  Updated : May 22, 2016 12:08 pm IST

कोलकाता नाइट राइडर्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में प्रवेश पाना है, तो उसे रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

KKR AND SUNRISES
KKR AND SUNRISES

गौतम की टीम अपने शीर्ष क्रम को अच्छा प्रदर्शन करते देखना चाहेगी, जो पिछले कुछ मुकाबलों में कुछ खास नहीं कर पाया है। अगर टीम का ऊपरी क्रम अच्छा प्रदर्शन करता है तो टीम के पास यूसुफ पठान जैसा बल्लेबाज है जो टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा सकता है।

हैदराबाद की टीम में वॉर्नर और शिखर धवन जैसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हैं और कोलकाता को अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए उन्हें जल्द से जल्द पवेलियन भेजना होगा। टीम की गेंदबाजी मुस्ताफिजुर रहमान, भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाजों के होते हुए मजबूत हैे।

कोलकाता के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। ऐसे में मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

टीमें (संभावित) :

कोलकाता नाइट राइडर्स:- गौतम गंभीर (कप्तान), रोबिन उथप्पा, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, सुनील नरेन, अंकित सिंह राजपूत, मोर्ने मोर्केल, क्रिस लिन, कोलिन मुनरो, ब्राड हॉग, शॉन टेट, जेसन होल्डर, उमेश यादव, शेल्डन जैकसन, जयदेव उनादकट, राजगोपाल सतीश।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), आशीष रेड्डी, रिकी भुई, बिपुल शर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, बेन कटिंग, शिखर धवन, मोइजेज हेनरिक्स, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, अभिमन्यु मिथुन, इयोन मोर्गन, मुस्तफिजुर रहमान, नमन ओझा, विजय शंकर, कर्ण शर्मा, बरेंदर सरन, त्रिमालसेट्टी सुमन, आदित्य तारे, केन विलियम्सन और युवराज सिंह।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल