1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: आज होगें कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने

IPL: आज होगें कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने

 Written By: IANS
 Published : May 22, 2016 09:35 am IST,  Updated : May 22, 2016 12:08 pm IST

कोलकाता नाइट राइडर्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में प्रवेश पाना है, तो उसे रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

sunrisers hyderabad upbeat ahead of kolkata knight riders - India TV Hindi
sunrisers hyderabad upbeat ahead of kolkata knight riders

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में प्रवेश पाना है, तो उसे रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। गौतम गंभीर की टीम के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' का है। कोलकाता में बारिश की आशंका है लेकिन कप्तान गंभीर चाहेंगे की मौसम हर हाल में साफ रहे ताकि उनके अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदों को झटका न लगे।

कोलकाता में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है और स्थानीय मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बारिश ने अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। ऐसे में गंभीर की चिंता लाजिमी है। इस साल टी-20 क्रिकेट विश्व कप से ठीक पहले स्टेडियम के प्रबंधन ने अपनी संरचना में सुधार किया था, लेकिन ऐसे मौसम में मैच कराना एक बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा।

पिछले सत्र की तरह एक बार फिर कोलकाता बाहर होने की कगार पर है। पिछले सत्र में टीम को अपने दो मुकाबलों में से एक में जीत हासिल करनी थी, लेकिन वह ऐसा करने में विफल रही थी। इस बार फिर दो बार की आईपीएल विजेता टीम को अपने तीन मुकाबलों में से एक में जीत जरूरत थी और वह पहले ही अपने दो मुकाबले हार चुकी है। कोलकाता ने अपने अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में से केवल सात में ही जीत हासिल की है।

अपने पिछले मैच में कोलकाता की मजबूत बल्लेबाजी भी गुजरात लायंस के खिलाफ टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही थी। गुजरात ने टीम को 124 रनों के स्कोर पर ही रोक दिया था और इसके बाद छह विकेट से जीत हासिल की थी। अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही हैदराबाद ने आठ मुकाबले जीत लिए हैं और अगर वह इस मुकाबले में कोलकाता से हार भी जाती है, तो भी प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। हालांकि, टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर नहीं चाहेंगे की टीम शीर्ष स्थान से नीचे आए।

दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ शुक्रवार को हुए अपने पिछले मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर ने जीत हासिल करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन प्रतिद्वंद्वी टीम के बल्लेबाज करुण नायर ने अंतिम गेंद पर बाउंड्री लगा 160 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में कोलकाता ने जीत हासिल की थी।

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में कोलकाता को अपने स्पिन गेंदबाजों पर आधारित रहना होगा। इसके साथ ही यह भी देखना होगा कि क्या गंभीर सुनील नरेन के स्थान पर ब्राड हॉग को चुनते हैं या नहीं। कोलकाता के लिए एक और चिंता का विषय हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल की फिटनेस है। जिन्हें मासंपेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण पिछले मुकाबले में टीम से बाहर बैठना पड़ा था।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल