1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 मैच में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस XI को हराया

टी20 मैच में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस XI को हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 12, 2018 11:32 pm IST,  Updated : Sep 12, 2018 11:32 pm IST

 सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन XI ने शानदार प्रदर्शन कर मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।

विजेता टीम को जीत की...- India TV Hindi
विजेता टीम को जीत की ट्रॉफी देते चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा और डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा

चीफ जस्टिस XI और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के बीच खेले गए टी20 मुकाबले में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की टीम ने जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को देखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, सुप्रीम कोर्ट के जज रंजन गोगोई, दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विकास सिंह, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी विक्रांत यादव और डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा मौजूद थे।

फिरोजशाह कोटला के मैदान पर टी20 मैच का लुत्फ उठाते दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन
फिरोजशाह कोटला के मैदान पर टी20 मैच का लुत्फ उठाते दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन

इस मैच में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन XI ने शानदार प्रदर्शन कर मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। लॉयर्स की टीम के कप्तान वाय दास ने जजों की टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जजों की टीम की कमान मदन बी लोकुर लंभाल रहे थे। 

डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा और मशहूर वकीलों के साथ तस्वीरों में नजर आए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी विक्रांत यादव
डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा और मशहूर वकीलों के साथ तस्वीरों में नजर आए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी विक्रांत यादव

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन XI की टीम ने सधी हुई गेंदबाजी की और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की टीम को 8 विकेट के नुकसान पर 155 रनों पर रोक दिया। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन XI की तरफ से राकेश खन्ना ने (3) और कर्नल बाला ने (2) विकेट हासिल किए। वहीं, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की टीम की तरफ से जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस राजीव शाकधेर ने 30-30 रन बनाए।​

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा और डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा मैच का लुत्फ उठाते हुए
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा और डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा मैच का लुत्फ उठाते हुए

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन XI की तरफ से कप्तान वाय दास ने गजब की बल्लेबाजी की और 70 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 16 ओवरों में ही जीत दिला दी। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की टीम की तरफ से जस्टिस नवीन चावला ने (3) और जस्टिस राजीव शाडेकर ने (2) बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल