1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आज होगी सुरेश रैना-प्रियंका की सगाई

आज होगी सुरेश रैना-प्रियंका की सगाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 01, 2015 09:29 am IST,  Updated : Apr 01, 2015 02:58 pm IST

गाज़ियाबाद: आस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप खेलकर लौटे सुरैश रैना अब अपनी दुसरी पारी की तैयारियों में जुट गए हैं। टीम इंडिया के मोस्ट इलिजिबल बैचलर सुरेश रैना 3 अप्रैल को दिल्ली के होटल लीला पैलेस

आज होगी सुरेश...- India TV Hindi
आज होगी सुरेश रैना-प्रियंका की सगाई

गाज़ियाबाद: आस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप खेलकर लौटे सुरैश रैना अब अपनी दुसरी पारी की तैयारियों में जुट गए हैं। टीम इंडिया के मोस्ट इलिजिबल बैचलर सुरेश रैना 3 अप्रैल को दिल्ली के होटल लीला पैलेस में प्रियंका संग सात फेरे लेंगे जिसमें टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों के आने की उम्मीद है।

उससे पहले आज गाजियाबाद में रैना के घर पर सगाई की रस्म होगी।

शादी से पहले प्रियंका की कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं हैं जिसमें वो बेहद खुश दिख रही हैं क्योंकि अब वो लम्हा भी आ चुका है जब उनका और रैना का हमेशा के लिए साथ हो जाएगा।

क्रिकेटर दामाद पाकर कभी रैना के टीचर रहे प्रियंका के पिता भी खुश हैं।

शादी के लिए रैना भी खूब शॉपिंग कर रहें हैं। रैना तरह-तरह के ड्रेस ट्राई कर रहे हैं। ज़ाहिर है शादी के दिन रैना बिल्कुल अलग दिखना चाहते हैं।

टीम इंडिया में उनके साथी भी रैना की शादी में आ रहे हैं लिहाज़ा अब हर कोई शादी की तैयारी में लगा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल