1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आज ही के दिन T20I में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे सुरेश रैना

आज ही के दिन T20I में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे सुरेश रैना

 Edited By: IANS
 Published : May 02, 2020 03:29 pm IST,  Updated : May 02, 2020 03:48 pm IST

रैना ने टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के सेंट लुसिया के ग्रोस आइलेट में यह शतक जमाया था। रैना के बाद लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने भी भारत के लिए टी-20 में शतक जमाए।

Suresh raina, T20I, Cricket, india- India TV Hindi
Suresh raina Image Source : GETTY IMAGE

सुरेश रैना भारत की तरफ से टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में शतक जमाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने यह मुकाम दो मई 2010 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हासिल किया था। रैना ने अपने उस मैच की याज ताजा की है। 

रैना ने टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के सेंट लुसिया के ग्रोस आइलेट में यह शतक जमाया था। रैना के बाद लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने भी भारत के लिए टी-20 में शतक जमाए।

रैना ने ट्विटर पर लिखा, "मेरे लिए सबसे यादगार पलों में से एक, अपने देश के लिए पहला टी-20 शतक जमाना। इससे मुझे निश्चित तौर पर काफी आत्मविश्वास मिला था और साथ ही इसने मैदान पर अपनी टीम के लिए 100 फीसदी देने की जिद को भी बढ़ा दिया था।"

अगर कोरोनावायरस के कारण पूरे देश रुका हुआ नहीं होता तो रैना इस समय आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे होते।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल