1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुरेश रैना ने कराया पत्नी प्रियंका के नाम का एक खास टैटू, लिखा यह रोमांटिक लाइन

सुरेश रैना ने कराया पत्नी प्रियंका के नाम का एक खास टैटू, लिखा यह रोमांटिक लाइन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 10, 2020 11:08 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 01:59 pm IST

रैना ने ऐसा ही एक नया टैटू अपनी हाथ पर गुदवाया है जिसको उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस टैटू में रैना ने अपनी पत्नी का नाम प्रियांका लिखवाया है।

Suresh Raina, sports, cricket, tattoo, Priyank- India TV Hindi
Suresh Raina Image Source : TWITTER/SURESH RAINA

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपने लाइफ स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। पिछले कुछ सालो में देखा गया है कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लाइफ स्टाइल में टैटू की जगह खास हो गई है। टीम के कई खिलाड़ी आए दिन अपने शरीर पर नए नए टैटू गुदवाते रहे हैं, जिसमें खुद कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं।

ऐसे ही टीम के एक सीनियर खिलाड़ी और आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने वाले सुरेश रैना को भी टैटू काफी पंसद है और उन्होंने अपनी शरीर पर कई सारे टैटू कराए हैं।

रैना ने ऐसा ही एक नया टैटू अपनी हाथ पर गुदवाया है जिसको उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस टैटू में रैना ने अपनी पत्नी का नाम प्रियांका लिखवाया है।

अपने टैटू के नए तस्वीर को पोस्ट करते हुए रैना ने लिखा, ''ये मेरे जीने का एक कारण है।'' 

 

आपको बता दें कि रैना इस समय में यूएई में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की तैयारी में जुटे हैं। रैना लगातार अपनी प्रैक्टिस की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 की शुरुआत 19 सितंबर को होने वाली है जबकि 10 नवंबर को इसका फाइल मैच खेला जाएगा। इससे पहले इसकी शुरुआत 29 मार्च को होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के इस अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल