1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सुरेश रैना ने दिए 52 लाख रुपये

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सुरेश रैना ने दिए 52 लाख रुपये

 Reported By: IANS
 Published : Mar 28, 2020 07:45 pm IST,  Updated : Mar 28, 2020 07:45 pm IST

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में 52 लाख रुपये की मदद करने का फैसला किया है।

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई...- India TV Hindi
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सुरेश रैना ने दिए 52 लाख रुपये Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में 52 लाख रुपये की मदद करने का फैसला किया है। रैना ने 31 लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष और 21 लाख उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है।

रैना ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा कि हर कोई अपना योगदान दे और घरों में ही रहें। रैना से पहले सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख रुपये की मदद देने की बात कही थी।

सचिन ने 25 लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष और 25 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए हैं। इन दोनों के अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, पीवी. सिंधु गौतम गंभीर अपने अपने तरीकों से इस लड़ाई में योगदान दे चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल