1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुरेश रैना ने रोहित शर्मा को बताया था अगला एमएस धोनी, अब मिला ये जवाब

सुरेश रैना ने रोहित शर्मा को बताया था अगला एमएस धोनी, अब मिला ये जवाब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 03, 2020 02:05 pm IST,  Updated : Aug 03, 2020 02:05 pm IST

रोहित ने कहा "एमएस धोनी इकलौते हैं उनकी तरह कोई नहीं हो सकता। मुझे लगता है कि इस तरह की तुलना नहीं होनी चाहिए, हर व्यक्ति अलग है, उसकी ताकत और कमजोरियां हैं।"

Suresh Raina told Rohit Sharma the next MS Dhoni, now got this answer- India TV Hindi
Suresh Raina told Rohit Sharma the next MS Dhoni, now got this answer Image Source : GETTY

हाल ही में भारतीय टीम के मिडल ऑडर बल्लेबाज सुरेश रैना ने उप-कप्तान रोहित शर्मा को अगला एमएस धोनी बताया था। रोहित की तारीफ करते हुए रैना ने कहा था कि वह शांत है, वह सुनना पसंद करता है, वह खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देना पसंद करता है और उसके सबसे बड़ी बात वह सामने से नेतृत्व करना पसंद करता है।

रैना के इस बयान पर अब रोहित शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रोहित शर्मा ने अपने ट्विटर पर सवाल जवाब का एक सत्र रखा था जिसमें उन्होंने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा "हां, मैंने सुरेश रैना का वो बयान सुना। एमएस धोनी इकलौते हैं उनकी तरह कोई नहीं हो सकता। मुझे लगता है कि इस तरह की तुलना नहीं होनी चाहिए, हर व्यक्ति अलग है, उसकी ताकत और कमजोरियां हैं।"

बता दें, रैना ने रोहित की तुलना धोनी से करते हुए कहा था मैं कहूंगा कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अगले एमएस धोनी हैं। मैंने उसे देखा है, वह शांत है, वह सुनना पसंद करता है, वह खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देना पसंद करता है और उसके सबसे बड़ी बात वह सामने से नेतृत्व करना पसंद करता है। जब कप्तान सामने से जाता है और उसी समय वह ड्रेसिंग रूम के माहौल का सम्मान करता है, तो आप जानते हैं कि आपके पास यह सब है।"

ये भी पढ़ें - चोट से लड़ कर वापसी करने के लिए सीनियर खिलाड़ी रमनदीप से प्रेरणा ले रहे हैं अर्शदीप

रैना ने आगे कहा "वह सोचता है कि हर कोई एक कप्तान है। मैं उसे देख चुका हूं, मैंने उसकी कप्तानी में खेला है जब हमने बांग्लादेश में एशिया कप जीता था। मैंने देखा है कि वह शार्दुल [ठाकुर], वाशिंगटन सुंदर और चहल जैसे युवा खिलाड़ियों को कैसे आत्मविश्वास देता है।”

रैना की यह बात रोहित के आंकड़े सिद्ध करते हैं। रोहित ने अपनी कप्तानी में भारत को 2018 निदहास ट्रॉफी, 2018 एशिया कप जैसे खिताब जिताए हैं। वहीं जब कोहली आराम कर रहे होते हैं या फिर किसी अन्य कारणों की वजह से टीम से बाहर होते हैं तो रोहित ही टीम की कमान संभालते हुए दिखाई देते हैं। रोहित ने भारत के लिए अभी तक 10 वनडे और 20 टी20 मैच में कप्तानी की है जिसमें वह क्रमश: 8 और 16 मैच जीतने में सफल रहे हैं।

रैना ने आगे कहा "उसके चारों ओर खिलाड़ी तीव्रता का आनंद लेते हैं, वे उसकी आभा का आनंद लेते हैं। मुझे लगता है कि जब आप किसी खिलाड़ी की आभा का आनंद लेते हैं, तो आप सकारात्मक रहना पसंद करते हैं और मुझे लगता है कि यह चीज उसमें काफी अच्छी है।"

रैना ने इसी के साथ धोनी और रोहित की एक और समानता के बारे में बात करते हुए कहा कि ये दोनों कप्तान अपने खिलाड़ियों की सुनना पसंद करते हैं। रैना ने कहा "वह एमएस धोनी के बाद सबसे शीर्ष पर है, जो शानदार है। उसने धोनी से ज्यादा आईपीएल खिताब जीते हैं, लेकिन मैं कहना चाहुंगा कि दोनों बहुत समान हैं। दोनों बतौर कप्तान सुनना पसंद करते हैं। जब आपका कप्तान आपको सुनता है तो आपकी अधिकतर समस्याएं खत्म हो जाती है, आप खिलाड़ियों की मानसिक समस्याओं को हल कर सकते हैं। मेरे हिसाब से वो दोनों अद्भुत हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल