1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2027 का प्लेयर ऑक्शन भारत में होगा या फिर विदेश में किया जाएगा आयोजित? हो गया पूरे प्लान का खुलासा

IPL 2027 का प्लेयर ऑक्शन भारत में होगा या फिर विदेश में किया जाएगा आयोजित? हो गया पूरे प्लान का खुलासा

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 16, 2026 12:42 pm IST,  Updated : Sep 16, 2026 12:42 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन साल 2027 में खेला जाएगा, जिसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसमें इस साल के आखिरी में मिनी प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा।

Indian Premier League- India TV Hindi
इंडियन प्रीमियर लीग 2027 Image Source : ANI

वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन साल 2027 में आयोजित किया जाएगा, जिसको लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर अभी से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें इस आईपीएल 2027 सीजन को लेकर होने वाले मिनी प्लेयर ऑक्शन के आयोजन को लेकर बड़ा फैसला ले लिया गया है जिसमें इस बार यह विदेश में आयोजित नहीं किया जाएगा। पिछली कई सीजन को लेकर प्लेयर ऑक्शन में विदेश में आयोजित किया जा रहा था, लेकिन बीसीसीआई ने अब इस सीजन के लिए इसे देश में ही आयोजित कराने का फैसला लिया है।

गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में लिया गया फैसला

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की 15 सितंबर को मीटिंग हुई थी, जिसमें क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 में कोच्चि में हुए प्लेयर ऑक्शन के बाद अब साल 2027 के आईपीएल सीजन को लेकर प्लेयर ऑक्शन का आयोजन भारत में किया जाएगा। पिछले कुछ सालों में यह इवेंट विदेश में आयोजित किया जाता रहा है, जिसमें दुबई, जेद्दा और अबू धाबी शामिल हैं। हालांकि इस बार बीसीसीआई और आईपीएल ने ऑक्शन को वापस भारत में कराने का फैसला लिया है, क्योंकि यह एक मिनी-ऑक्शन होगा। सूत्रों ने दी जानकारी में बताया है कि इसके बाद अगले साल होने वाला मेगा प्लेयर ऑक्शन का आयोजन फिर से विदेश किया जा सकता है। मिनी ऑक्शन को भारत में कराने का फैसला उन फ्रेंचाइजी को दिए गए भरोसे के मुताबिक भी है, जिन्होंने मिनी ऑक्शन के लिए अपने डेलिगेशन को विदेश ले जाने में आने वाली लॉजिस्टिकल और ऑपरेशनल चुनौतियों पर चिंता जताई थी।

इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर फैसला गवर्निंग काउंसिल की अगली मीटिंग में होगा

मिनी प्लेयर ऑक्शन के आयोजन के अलावा अगले सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर नियम रहेगा या नहीं इसको लेकर भी गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में फैसला होना था, लेकिन इस नियम पर फैसला अभी नहीं लिया गया है। इसको लेकर गवर्निंग काउंसिल की होने वाली अगली बैठक में इस नियम पर अंतिम फैसला लिए जाने की उम्मीद है। बीसीसीआई की तरफ से इस नियम को लेकर सभी फ्रेंचाइजी से उनकी राय मांगी गई थी जिसमें उन्होंने इसे जमा कर दिया है।

ये भी पढ़ें

जॉस बटलर ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, टी20 इंटरनेशनल में हासिल किया नया मुकाम

संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा - उसे किसी ना किसी तरह टीम में आना ही था

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल