1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रैना को आईपीएल खत्म होने का इंतज़ार, प्रियंका से मिलने को बेकरार

रैना को आईपीएल खत्म होने का इंतज़ार, प्रियंका से मिलने को बेकरार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 21, 2015 02:10 pm IST,  Updated : May 21, 2015 02:24 pm IST

आजकल सुरेश रैना को आईपीएल खिताब जीतने से ज्यादा बेकरारी अपनी नई नवेली पत्नी प्रियंका से मिलने की हो रही है। अपनी इसी मन की बात को शेयर करते हुए कल रात रैना ने ट्विटर

रैना ने की मन की बात,...- India TV Hindi
रैना ने की मन की बात, प्रियंका से मिलने को बेकरार

आजकल सुरेश रैना को आईपीएल खिताब जीतने से ज्यादा बेकरारी अपनी नई नवेली पत्नी प्रियंका से मिलने की हो रही है। अपनी इसी मन की बात को शेयर करते हुए कल रात रैना ने ट्विटर पर अपनी पत्नी प्रियंका की तस्वीर अपलोड की और ये लिखा, “Can't wait to see u my love” (तुमसे मिलने के लिए अब और इंतज़ार नहीं कर सकता, माई लव)

तस्वीर: सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी की शादी का फाइल फोटो।

वर्ल्ड कप खत्म होने के कुछ दिनों के भीतर ही टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना प्रियंका के साथ परिणय सूत्र में बंध गए थे। शादी के तुरंत बाद ही रैना को आईपीएल-8 में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़ना पड़ा। फिलहाल चेन्नई की टीम को कल रांची में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर से क्वालीफायर-2 खेलना है। क्रिकेट में इतना मसरुफ रहने की वजह से सुरेश रैना अपनी वाइफ के साथ ज्यादा समय नहीं बीता सके। फिलहाल रैना का ट्विट यही बता रहा है कि उन्हें आईपीएल खत्म होने का इंतज़ार है और वो अपनी प्रियंका से मिलने के लिए बेकरार हैं।  

फोटो: शादी के बाद सुरेश रैना और पत्नी प्रियंका चौधरी का फेमस सेल्फी 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।