वेलिंगटन: इंग्लैंड के निलंबित हरफनमौला बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड की प्रांतीय टीम कैंटरबरी के साथ आज करार किया। एशेज सिरीज़ से बाहर स्टोक्स ने यहां पहुंचने के एक दिन के भीतर ही यह करार किया।
कैंटरबरी ने एक बयान में कहा कि स्टोक्स टीम के विदेशी खिलाड़ी होंगे और रविवार को ओटेगो के खिलाफ वनडे मैच खेलेंगे।
कोच गैरी स्टीड ने कहा,‘‘ बेन इंग्लैंड में चल रही जांच के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। वह अपनी फिटनेस बरकरार रखना चाहता है और खेल से जुड़े भी रहना चाहता है।’’