1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलंबो टेस्ट: तो इसलिए दूसरी पारी में सफल रहे श्रीलंकाई बल्लेबाज!

कोलंबो टेस्ट: तो इसलिए दूसरी पारी में सफल रहे श्रीलंकाई बल्लेबाज!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 05, 2017 08:44 pm IST,  Updated : Aug 05, 2017 08:44 pm IST

श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने कहा है कि उनके बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के खिलाफ...

Niroshan Dickwella | AP Photo- India TV Hindi
Niroshan Dickwella | AP Photo

कोलंबो: श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने कहा है कि उनके बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के खिलाफ स्वीप शॉट खेलने की रणनीति अपनाई जिसका दूसरे क्रिकेट टेस्ट की दूसरी पारी में काफी फायदा मिला। श्रीलंका ने तीसरे दिन शनिवार को 2 विकेट पर 209 रन बना ले थे।

डिकवेला ने दिन के खेल के बाद कहा, ‘पहले सत्र में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। दूसरी पारी शुरू होने से पहले हमने रणनीति बनाई थी कि स्पिन और दबाव को कैसे झेलना है। लंच ब्रेक में लंबी बैठक हुई और हमने रणनीति पर अमल किया।’ पहली पारी में श्रीलंकाई टीम 183 रन पर आउट हो गई थी। डिकवेला ने कहा, ‘हम हालात का बखूबी सामना नहीं कर सके। हमें जमकर खेलना चाहिए था लेकिन हम क्रीज पर जम नहीं सके। लंच के बाद हमने पॉजिटिव खेल दिखाया और मैंने स्वाभाविक खेल दिखाया।’

उन्होंने कहा, ‘मैंने 80 प्रतिशत स्वीप शॉट खेले। हमने स्वीप और रिवर्स स्वीप पर काफी मेहनत की थी। हशान तिलकरत्ने और बाकी कोचों ने इस पर खास तौर पर जोर दिया था।’ डिकवेला ने कहा, ‘विकेट से कोई दिक्कत नहीं थी। पहली पारी में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। दूसरी पारी से पहले हमने बात की और रणनीति सही रही।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल