1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिडनी ODI: आस्ट्रेलिया ने दिया भारत को 331 रनों का लक्ष्य

सिडनी ODI: आस्ट्रेलिया ने दिया भारत को 331 रनों का लक्ष्य

 Written By: IANS
 Published : Jan 23, 2016 08:50 am IST,  Updated : Jan 23, 2016 01:02 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ आज शनिवार को सिडनी में पांचवें और आखिरी वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

india australia- India TV Hindi
india australia

सिडनी: सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे पांचवें और अखिरी एकदिवसीय मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत को 331 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (122) और मिशेल मार्श (102 नाबाद) के शानदार शतकों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 330 रन बनाए। पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद आस्ट्रेलिया ने संभल कर खेला और धीरे-धीरे भारत को एक बार फिर विशाल लक्ष्य दिया।

एक समय आस्ट्रेलिया का स्कोर 117 रन पर चार विकेट था। इसके बाद वार्नर ने मिशेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। वार्नर को इशांत शर्मा ने आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अंतिम ओवरों में मिशेल ने अपना पहला शतक लगा टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

भारत की तरफ से इशांत और अपना पहला मैच खेल रहे जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। उमेश यादव और ऋषि धवन ने एक-एक विकेट हासिल किया, जबकि एक बल्लेबाज रनआउट हुआ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल