1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिडनी LIVE: सात विकेट से जीता भारत, टी-20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा

सिडनी LIVE: सात विकेट से जीता भारत, टी-20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 31, 2016 01:35 pm IST,  Updated : Jan 31, 2016 05:16 pm IST

टी20 सिरीज़ के तीसरे और अंतिम मैच में रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। टीम इंडिया में जहां कोई परिवर्तन नहीं किया गया है वहीं मेज़बान

t 20- India TV Hindi
t 20

सिडनी: 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं की जमीन पर हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। इससे पहले धाकड़ बल्लेबाज शेन वाटसन की धमाकेदार पारी की बदौलतल ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया को 198 रन का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 197 रन बनाए। टी20 सिरीज़ के तीसरे और अंतिम मैच में रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। टीम इंडिया में जहां कोई परिवर्तन नहीं किया गया है वहीं मेज़बान टीम में फ़िंच की जगह ख़्वाजा, वैड की जगह बैनक्रॉफ़्ट, फ़ॉकनर की जगह हेड, ल्योन की जगह बोयस और हेस्टिंग्स की जगह टैट को खिलाया जा रहा है।

तीन मैचों की सिरीज़ में टीम इंडिया 2-0 से आगे है।

भारत:

धोनी, अश्विन, जसप्रीत बूमरा, शिखर धवन, रविंद्र जडेजा, विराट कोहली, आशीष नेहरा, हार्दिक पंड्या, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, युवराज सिंह।

ऑस्ट्रेलिया:
शैन वॉटसन (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, कैमरॉन बायस, ट्रेविस हेड, उस्मान ख़्वाजा, क्रिस लेन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, शॉन टैट,  बैनक्रॉफ़्ट, एंड्रू टाय।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि पहले टी-20 मैच में उनके आउट होने के बाद इस भावनात्मक भारतीय खिलाड़ी को गपियाने जैसा हाव-भाव दिखाने की जरूरत नहीं थी। इससे यह चर्चा शुरू हो गई है कि तकनीकी के आने से इस खेल को फायदा पहुंच रहा है या नुकसान।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल