1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी : रोमांचक होगा फाइनल मुकाबला, तमिलनाडु और बड़ौदा में है खिताबी भिड़ंत

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी : रोमांचक होगा फाइनल मुकाबला, तमिलनाडु और बड़ौदा में है खिताबी भिड़ंत

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 30, 2021 02:36 pm IST,  Updated : Jan 30, 2021 02:36 pm IST

दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली तमिलनाडु टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। ग्रुप चरण से अब तक उसने कई बड़ी जीत दर्ज की है और टीम में कोई परेशानी नजर नहीं आई। दूसरी ओर केदार देवधर की कप्तानी में बड़ौदा ने कई एकतरफा मैच जीते।

Syed Mushtaq Ali T20 Trophy, title clash, Tamil Nadu, Baroda, Sports, cricket- India TV Hindi
Baroda vs Tamil Nadu  Image Source : TWITTER/@BCCIDOMESTIC

अनुभवी खिलाड़ियों से भरी तमिलनाडु की टीम का सामना सैयद मुश्ताक अली टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को बड़ौदा से होगा जिसने मैदान से बाहर के विवादों को भुलाकर शानदार प्रदर्शन किया है। दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली तमिलनाडु टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। ग्रुप चरण से अब तक उसने कई बड़ी जीत दर्ज की है और टीम में कोई परेशानी नजर नहीं आई।

दूसरी ओर केदार देवधर की कप्तानी में बड़ौदा ने कई एकतरफा मैच जीते। इसके अलावा हरियाणा को रोमांचक क्वार्टर फाइनल में हराया जिसमें विष्णु सोलंकी ने आखिरी गेंद पर हेलिकॉप्टर शॉट खेलकर जीत दिलाई थी।

यह भी पढ़ें- शबनिम इस्माइल ने T20I में रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के लिए 100 विकेट लेने वाली बनी पहली गेंदबाज

बड़ौदा का प्रदर्शन इसलिये भी अधिक प्रशंसनीय है क्योंकि उसके शीर्ष बल्लेबाज दीपक हुड्डा कप्तान कृणाल पंड्या से मतभेदों के कारण टीम छोड़कर चले गए थे। बाद में अपने पिता के निधन के कारण कृणाल को भी जाना पड़ा। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ तमिलनाडु भी संकट में थी लेकिन शाहरूख खान की शानदार बल्लेबाजी और बाबा अपराजित की संयमित पारी ने उसे जीत दिलाई।

अनुभवी के बी अरूण कार्तिक ने राजस्थान के खिलाफ 89 रन की उम्दा पारी खेली। सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन (350 रन) ने सबसे ज्यादा रन बनाये हैं हालांकि उनके जोड़ीदार सी हरि निशांत अच्छी शुरूआत के बाद लय खो बैठे।

यह भी पढ़ें- गांगुली की तबीयत पर डॉक्टरों ने जारी किया बयान, बताया कब मिलेगी उन्हें अस्पताल से छुट्टी

कप्तान कार्तिक ने भी बड़ी पारी नहीं खेली है लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्यक्रम में उपयोगी योगदान दिया है। दूसरी ओर शाहरूख अच्छे प्रदर्शन को बरकरार रखकर अगले महीने आईपीएल के लिये नीलामी से पहले टीमों का ध्यान खींचना चाहेंगे।

गेंदबाजी में बायें हाथ के स्पिनर आर साइ किशोर, लेग स्पिनर एम अश्विन और अपराजित पर बड़ी जिम्मेदारी होगी । बड़ौदा अगर खिताब जीतती है तो छोटे प्रारूप में उसकी यह तीसरी राष्ट्रीय ट्रॉफी होगी।

यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ इंग्लैंड के गेंदबाजों को करनी होगी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : थोर्प

इसके लिये देवधर को अच्छी पारी खेलनी होीग जो अब तक 333 रन बना चुके हैं। उनके अलावा सोलंकी से भी बड़ी उम्मीदें रहेंगी जो सेमीफाइनल में नाकाम रहे थे। कार्तिक काकाडे के फॉर्म में लौटने से मध्यक्रम मजबूत हुआ है।

गेंदबाजी में अतीत शेठ और लुकमान मेरीवाला ने प्रभावित किया है। बायें हाथ के स्पिनर भार्गव भट , निनाद राठवा और आफ स्पिनर कार्तिक काकाडे से भी उम्मीदें रहेंगी। मैच शाम सात बजे से शुरू होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल