1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs IND : टी नटराजन हुए भारतीय वनडे टीम में शामिल, पहले मुकाबले में कर सकते हैं डेब्यू

AUS vs IND : टी नटराजन हुए भारतीय वनडे टीम में शामिल, पहले मुकाबले में कर सकते हैं डेब्यू

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 27, 2020 12:26 am IST,  Updated : Nov 27, 2020 12:26 am IST

बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज में कहा "ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने टी नटराजन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम में शामिल कर लिया है।"  

T Natarajan joins Indian ODI team, can debut in first match Against Australia- India TV Hindi
T Natarajan joins Indian ODI team, can debut in first match Against Australia Image Source : TWITTER/@NATARAJAN_91

आज यानी 27 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबला सिडनी में खेला जाना है। इस मैच से कुछ घंटे पहले ही बीसीसीआई ने भारतीय वनडे टीम में टी नटराजन को बैकअप खिलाड़ी के रूप में जगह दी है। नवदीप सैनी ने हाल ही में अपनी कमर में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है।

बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज में कहा "ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने टी नटराजन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम में शामिल कर लिया है।"

उन्होंने आगे कहा "नवदीप सैनी ने पीठ में दर्द की शिकायत की और नटराजन को बैक-अप के रूप में टीम में शामिल किया गया है।"

भारत की वनडे टीम: विराट कोहली (C), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल (WK), संजू सैमसन (WK), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसपाल। बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल